Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सिब्बल ने पंजाब में पार्टी में चल रही कलह को लेकर कांग्रेस हाईकमान के निर्णय पर उठाया सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। सिब्बल ने पंजाब में पार्टी में चल रही कलह को लेकर कांग्रेस हाईकमान के निर्णय पर सवाल उठाया था, जिससे नाराज कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया।

आनंद शर्मा ने कहा कि मतभेद और धारणा लोकतंत्र के अभिन्न अंग हैं। असहिष्णुता और हिंसा कांग्रेस के मूल्यों और संस्कृति से अलग हैं। बाता दें कि शर्मा और कपिल सिब्बल जी 23 का हिस्सा है, जिन्होंने पिछले साल सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी के संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी। शर्मा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘कपिल सिब्बल के घर पर हमले और गुंडागर्दी की खबर सुनकर स्तब्ध और निराश हूं। यह निंदनीय कार्रवाई पार्टी को बदनाम करती है और इसकी कड़ी निंदा करने की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कायम रखने का इतिहास रहा है।

शर्मा ने कहा कि इस हरकत के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें अनुशासित किया जाना चाहिए। उन्होंने इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मामले का संज्ञान लेने और कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कांग्रेस के कामकाज पर बुधवार को सवाल उठाने के कुछ घंटे बाद ही सिब्बल पर कई तरह से हमले शुरू हो गए और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी यहां उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के कार्यकर्ताओं ने ‘गेट वेल सून कपिल सिब्बल’ की तख्तियां लहराते हुए सिब्बल के खिलाफ उनके आवास पर नारेबाजी की और उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए कहा।

पंजाब कांग्रेस में जारी उथल-पुथल के बीच कई कांग्रेसी नेताओं द्वारा पार्टी और उसकी पंजाब इकाई से इस्तीफा देने के बाद सिब्बल ने कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की तत्काल बैठक बुलाने की मांग करते हुए आश्चर्य जताया था कि पूर्णकालिक अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पार्टी में कौन निर्णय ले रहा है। इससे पहले एक सिब्बल ने कहा कि जी-23 समूह ‘जी हुजूर 23’ नहीं है और यह अपना विचार रखना जारी रखेगा और मांगों को दोहराता रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!