Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
खेल-जगतताज़ा खबरें

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने की कप्तानी छोड़ने की घोषणा, BCCI ने दिया जवाब

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 सितम्बर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को लेकर चर्चा लगातार की जा रही थी। उन्होंने टी20 विश्व कप के बाद इस फार्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी। अब खबरें सामने आई है कि कोहली के खिलाफ टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों द्वारा बीसीसीआइ से शिकायत की गई थी। इस बात पर बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने बयान दिया है।

बोर्ड के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने कहा, ऐसी बकवास चीजों को लिखना बंद करना चाहिए। मैं ये बात बता दूं कि सारी चीजें रिकार्ड पर है कि किसी भी क्रिकेटर ने बीसीसीआइ से ना तो लिखित और ना ही मौखिक तौर पर किसी तरह की शिकायत की है। ऐसी जो भी झूठी रिपोर्ट सामने आती हैं बीसीसीआइ इन सबको लेकर जवाब नहीं दे सकती। इसी तरह की एक रिपोर्ट मैंने किसी और दिन देखी कि टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में बदलाव किया जा सकता है। आखिर ऐसा कहा किसने ?” आगे उन्होंने कहा, “विराट कोहली के टी20 विश्व कप के बाद इस फार्मेट की कप्तानी छोड़ने पर उन्होंने कहा, विराट ने खुद ही यह घोषणा की है। यह उनका विचार है कि बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहते हैं और वो वही करना चाहेंगे जो हमेशा से करते रहना चाहते थे। वह दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर पहचाने जाना चाहते हैं। कप्तानी को छोड़ने का फैसला उनका अकेले का था।”

“मुझे यह सवाल किया गया कि क्या बीसीसीआइ ने कोहली को लेकर कोई फैसला लिया है, मैंने इस पर कहा नहीं जो कि बिल्कुल सही था। बीसीसीआइ ने इसको लेकर किसी तरह का कोई फैसला नहीं लिया और ना ही इस बारे में कभी चर्चा की गई। आखिरकार विराट ने अपना फैसला खुद लिया और इसे बीसीसीआइ तक पहुंचाया और यह उनकी ही पहल थी। खिलाड़ियों ने उनके खिलाफ बीसीसीआइ से शिकायत की है। तो बोर्ड की तरफ से मैं यह आपसे कहना चाहता हूं कि किसी तरह की कोई भी शिकायत नहीं की गई है। क्या इसको लेकर अब भी किसी तरह का कोई संदेह है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!