Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

श्रुति मोदी पहुँची नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) दफ्तर, एनसीबी करेगी ड्रग्स मामले में पूछताछ

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ सितम्बर, २०२०, बुधवार। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी और टैलेंट मैनेजर जया साहा को पूछताछ के लिए तलब किया है। श्रुति मोदी पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं। जया शाह से भी आज ही पूछताछ होगी। इस मामले में जांच इतनी आगे बढ़ चुकी है कि हर दिन कुछ नए लोगों के बारे में सुराग मिल रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई उभरते और स्थापित अभिनेता-अभिनेत्रियों के नियमित ड्रग लेने की जानकारी सामने आई है। इस बारे में तस्वीर साफ करने के लिए एनसीबी ने श्रुति मोदी और जया साहा को तलब किया है। इन दोनों से अभी तक ईडी और सीबीआइ ने ही पूछताछ की है।

मुंबई और महाराष्ट्र की छवि की जा रही खराब  

शिवसेना ने आरोप लगाया है कि योजनाबद्ध तरीके से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये मुंबई और महाराष्ट्र की छवि खराब की जा रही है। पार्टी ने अपने अखबार सामना में लिखे संपादकीय में कहा कि पिछले पांच छह साल से सोशल मीडिया पर गपशप के नाम पर मुंबई और महाराष्ट्र को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है। इस पर किसी तरह की रोकटोक नहीं है।

फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने लिखा मीडिया को खुला पत्र

फिल्म उद्योग से जुड़ी कई हस्तियों ने रिया चक्रवर्ती के मामले में हो रही मीडिया कवरेज को लेकर ऐतराज जताया है। सोनम कपूर, मीरा नायर और अनुराग कश्यप समेत करीब दो हजार लोगों के हस्ताक्षर से जारी खुले पत्र में मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़ा किया गया है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों में फ्रीडा पिंटो, जोया अख्तर, फरहान अख्तर, दिया मिर्जा, गौरी शिंदे, रीमा कागती, रुचि नरायण, मिनी माथुर भी शामिल हैं। इन लोगों ने मीडिया को सलाह दी है कि वह खबरों का पीछा बेशक करे लेकिन महिलाओं का नहीं।

एनसीबी ने सुशांत मामले में दो और लोगों को किया गिरफ्तार

सुशांत सिंह की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एनसीबी ने शौविक के दोस्त जयदीप मल्होत्रा को एनसीबी ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 18 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया गया।

एनसीबी की एक और टीम ने गोवा में छापा मारकर क्रिस कोस्टा को दबोचा। मुंबई लाकर उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी कराई गई। उसे 17 तक एनसीबी के हवाले किया गया है। इन दोनों को मिलाकर एनसीबी इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!