Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

चीनी सैनिकों ने फिर से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ सितम्बर, २०२०, बुधवार। उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर बाड़ाहोती में एक बार फिर चीनी सैनिकों की घुसपैठ करने की चर्चा है। जिला प्रशासन की 16 सदस्यीय टीम भी बाड़ाहोती से वापस लौट आई है। जिला प्रशासन ने सीमा पर किसी भी घुसपैठ की जानकारी देने से इन्कार किया है।

बाड़ाहोती की निगरानी का जिम्मा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के पास है। इस सीमा क्षेत्र में प्रशासन की टीम अपनी रुटीन प्रक्रिया के तहत निगरानी के लिए वर्ष में चार से अधिक बार जाती रही है। इस वर्ष चार सितंबर को बाड़ाहोती निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी के नेतृत्व में गई प्रशासन की 16 सदस्यीय टीम 10 सितंबर को वापस लौटी है। इधर, हालिया दिनों में बाड़ाहोती में चीनी घुसपैठ की चर्चा हैं। चर्चा है कि 12 सितंबर की सुबह चीनी सैनिक बाड़ाहोती क्षेत्र में आए थे और दोपहर को वापस लौट गए।

बताया यह भी जा रहा है कि चीनी सैनिक याक के साथ देखे गए थे। चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने घुसपैठ से इन्कार किया है। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार का कहना है कि बाड़ाहोती नो मैंस लैंड है। यहां साल में दो-तीन बार भारत और चीन के सैनिक आते-जाते रहते हैं। हाल फिलहाल में चीनी सैनिकों के बाड़ाहोती में आने की कोई सूचना नहीं है।

कब-कब बाड़ाहोती में हुई चीनी सैनिकों की घुसपैठ

  • वर्ष 2014 में बाड़ाहोती के पास अंतिम चौकी रिमखिम क्षेत्र में चीनी हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान
  • वर्ष 2015 में भारतीय सीमा में चीनी सैनिक घुसे, स्थानीय चरवाहों का खाद्यान्न नष्ट कर बाडाहोती से भगाया
  • वर्ष 2016 में बाड़ाहोती गई प्रशासन की राजस्व टीम को चीनी सैनिकों ने वापस लौटाया
  • वर्ष 2017 में बाड़ाहोती में दो चीनी हेलीकॉप्टर देखे गए, इसी वर्ष पांच बार बाड़ाहोती में घुसे चीनी सैनिक
  • वर्ष 2018 में भी चीनी सैनिक बाड़ाहोती में घुसे

वर्ष 2017 में पांच बार लांघी सीमा

जुलाई 2017 में चीन के करीब 200 सैनिक बाड़ाहोती में घुस आए। तब भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से उनकी झड़प भी हुई। इसके बाद चीनी सैनिक वापस लौट गए। इसी माह चीन के सैनिकों ने तीन से आठ जुलाई के बीच पांच बार बाड़ाहोती में घुसपैठ की हिमाकत की। जिसे हिमवीरों ने नाकाम कर दिया। इससे पहले वर्ष 2017 के जून में ही यहां दो चीनी हेलीकॉप्टर भी देखे गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!