Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

15 जनवरी से शुरू हुआ श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान देवभूमि उत्तराखंड में भी हुआ संपन्न

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2021, रविवार, देहरादून। अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद की ओर से चलाया गया ‘श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान’ शनिवार को देवभूमि उत्तराखंड में भी संपन्न हो गया। 15 जनवरी से चले इस अभियान के दौरान राज्य के सभी शहरों, कस्बों व गांवों से लगभग 35 करोड़ की राशि का योगदान दिया गया। अभियान के प्रांत प्रचारक हिमांशु अग्रवाल के अनुसार अभियान के दौरान प्रत्येक व्यक्ति ने अपने सामर्थ्य के अनुसार निधि समर्पित की।

देश के अन्य हिस्सों की भांति 15 जनवरी से उत्तराखंड में भी श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू हुआ। 20 हजार से अधिक टोलियों ने शहरों, कस्बों व गांवों में जाकर समाज के हर वर्ग से संपर्क किया। अभियान के प्रांत प्रचारक हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शनिवार तक चले अभियान के दौरान निधि समर्पण के लिए राज्यवासियों ने गजब का उत्साह दिखाया। हर किसी ने अपने सामर्थ्य के अनुसार राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पित की। उन्होंने बताया कि अभी तक जो जानकारी है, उसके मुताबिक लगभग 35 करोड़ की राशि अभियान के दौरान जुटाई गई। उन्होंने कहा कि कई व्यक्तियों के चेक भी जमा हुए हैं। ऐसे में सही आंकड़ा सोमवार तक उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान संपन्न हुआ है, लेकिन मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास को आनलाइन कोई भी सहयोग निधि भेज सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!