Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
ताज़ा खबरेंदेश

मौसम का मिज़ाज : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2021, रविवार, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता व आसमान साफ रहने के अधिक गर्मी पड़ रही है। हालांकि, अगले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी व हल्की बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में भी अधिकतम तामपान में कमी आएगी क्योंकि उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं चलनी शुरू होंगी।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने की वजह से सुबह व रात में गर्मी महसूस की गई। वहीं, अधिक तपिश के कारण दिन में लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 94 व न्यूनतम 44 फीसद रहा।

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर से आगे पूर्वी दिशा में चला गया है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पाकिस्तान के ऊपर दिखाई दे रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय लक्षद्वीप और मालदीव के पास विकसित हो गया है। दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तटीय श्रीलंका के पास भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में जारी बारिश और हिमपात की गतिविधियों में अब कमी आ जाएगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बौछारें गिरने की संभावना है। केरल में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!