Breaking News :
>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित
उत्तराखण्ड

श्री महंत नरेंद्र गिरि ने कहा- दिल्ली के दंगे आतंकवादी साजिश का हिस्सा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरि ने दिल्ली में हुए दंगों में शामिल दंगाइयों को आतंकवादी करार दिया है। उन्होंने कहा है दिल्ली के दंगे आतंकवादी गुट की साजिश का हिस्सा है और दंगाई उनके इशारे पर इस काम को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इनसे शक्ति के साथ निपटने की मांग की है।

श्री महंत नरेंद्र गिरी शनिवार सुबह हरिद्वार में निरंजनी अखाड़े में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया की आज सुबह उनकी मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है, जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें और अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्री महंत हरि गिरि तथा निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमान रविंद्र पुरी को राज्य स्तरीय वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने तथा सभी अखाड़ों को दो दो पुलिस गनर दिए जाने के आदेश किए जाने की जानकारी दी। राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून को देश के लिए आवश्यक बताते हुए श्री महंत नरेंद्र गिरि ने इसका विरोध कर रहे लोगों को राष्ट्रद्रोही कहा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जब सदन में देश के गृहमंत्री ने देश के स्थाई निवासियों को इस कानून से कोई नुकसान ना होने की बात कह दी है तो फिर किसी को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं। उन्‍होंने कहा कि देश में रहने वाले मुसलमान भाइयों बहनों को भी इस कानून से कोई नुकसान नहीं होने वाला। इस कानून की जद में वही लोग आएंगे जिन्होंने कभी ना कभी अनधिकृत रूप से अवैध तरीके से देश की नागरिकता हासिल की है। उन्होंने कानून के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को भी गलत करार दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!