Breaking News :
>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र
उत्तराखण्डधार्मिकसामाजिक गतिविधियाँ

श्री राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति की प्रेस वार्ता

६ सितम्बर, २०१९ को आयोजित होगी माँ नन्दा देवी की भव्य डोली शोभा यात्रा


आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। ४ सितम्बर २०१९, बुधवार। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी श्री राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति के तत्वाधान एवं कार्यक्रम संयोजक रणजीत भंडारी के नेतृत्व में ६ सितम्बर, २०१९, प्रातः ९:३० बजे से पूजा अर्चना उपरान्त का आयोजन किया जायेगा। ५ सितम्बर, २०१९, सायं ५ बजे, सायंकालीन पूजा अर्चना के बाद ८ बजे पुष्पांजलि आरती की जायेगी। तद्पश्चात सायं ८:३० बजे प्रसाद वितरण के उपरान्त रात्रि ११ बजे तक माँ नंदा देवी जागर एवं मण्डाण का आयोजन किया जायेगा।
माँ नंदा देवी की भव्य डोली शोभा यात्रा के सन्दर्भ में श्री राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों की एक प्रेस वार्ता आज प्रातः ११ बजे प्रेस क्लब में, कार्यक्रम के संयोजक रणजीत भंडारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। रणजीत भंडारी के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम जन को अपनी वास्तविक संस्कृति से जोड़ने के साथ साथ, इस अनुपम कला व संस्कृति की विशेषता को दर्शाना है जिससे लोगों का अपनी देवभूमि से लगाव बढ़ेगा व पलायन जैसी समस्या भी धीरे धीरे काम होती जायेगी।
प्रेस वार्ता में श्री राज राजेश्वरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष सी एस नेगी, सचिव एस के सती, कार्यक्रम संयोजक रंजीत भंडारी, जय थपलियाल, गणेश सिलमाना, डॉ० मैथानी व अन्य समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
आज पहाड़ की सबसे बड़ी समस्या पलायन है और पलायन का एक प्रमुख कारण यह भी है की हम अपनी संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। हमारी भावी पीढ़ी का हाल क्या होगा, हर कोई सोच सकता हैं। अतः हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करते हुए, अपने पूर्वजों द्वारा प्रदत्त धरोहरों व संस्कारों का संरक्षण व संबर्धन करने के साथ साथ अपनी भावी पीढ़ी को वास्तविक संस्कृति के अनुसार चलने की प्रेरणा देनी चाहिए। माँ नंदा देवी की भव्य डोली शोभायात्रा के आयोजन कार्यक्रम में किये जाने वाले पूजन, जागर, डोली शोभा यात्रा आदि के माध्यम से हमें अपनी वास्तविकता का बोध होगा और हम अपनी देवभूमि को ह्रदय से नमन कर पायेंगे। यदि हम किसी कारण पहाड़ से दूर भी रह रहे हों तो भी हमारे संस्कार व रहन सहन में हमारी अनुपम संस्कृति की झलक अवश्य रहनी चाहिए और हमें अपने तीज-त्यौहार व विभिन्न आयोजन सामुहिक रूप से, उनके वास्तविक स्वरुप में मनाने चाहिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!