Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

सरकार की विजन 2020 के बूते 2022 तक हर घर को बिजली, रसोई गैस, स्वास्थ्य बीमा

देहरादून । प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार विजन 2020 के बूते 2022 की वैतरणी पार करने की तैयारी में है। हर घर को बिजली, रसोई गैस, स्वास्थ्य बीमा से गरीब के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने तो एक लाख युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलने के साथ ही 4,34,614 वंचित परिवारों से एक-एक सदस्य को आजीविका देकर गुरबत को मात दी जाएगी। विजन 2020 के तहत जन कल्याण के ऐसे 25 लक्ष्यों को सवा साल के भीतर पूरा किया जाएगा। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी विभागों को निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने की हिदायत दी है। सरकार की मंशा के अनुरूप विजन 2020 अपनी मंजिल पर खरा उतरा तो प्रदेश के आम आदमी को सुशासन का अहसास होना तकरीबन तय है।

दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार की तर्ज पर राज्य की त्रिवेंद्र सरकार ने भी आम जन को राहत देने के लिए 25 लक्ष्य निर्धारित किए हैं। इन्हें पूरा करने की डेडलाइन नवंबर, 2020 रखी गई है। वर्ष 2022 में सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। विजन 2020 को भावी चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्य सचिव बीते दिनों उक्त लक्ष्यों को पूरा करने के संबंध में महकमों के साथ बैठक कर चुके हैं। बैठक के बाद महकमों को सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को शेष कम अवधि में पूरा करने की हिदायत मुख्य सचिव ने दी है।

सबसे पहला लक्ष्य शेष रह गए 4000 परिवारों के रसोई गैस के कनेक्शन देना है। इन परिवारों के आवेदन लंबित हैं। इसके बाद भू-अभिलेख और खतौनियों का डिजिटाइजेशन किया जाएगा। यह कार्य सभी 13 जिलों में 2020 तक पूरा करना है। मुख्य सचिव ने इस कार्य को ड्रोन आधारित सर्वे के लिए केंद्र सरकार से निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया है। केंद्र ने उक्त सर्वे पर अभी तक हामी नहीं भरी है। इसी तरह नमामि गंगे परियोजना के तहत 18 योजनाएं मंजूर हैं। इनमें से नौ पूरी हो चुकी हैं, जबकि छह योजनाओं को दिसंबर, 2019 और सभी योजनाओं का कार्य फरवरी-2020 तक पूरा किया जाएगा।

2020 तक एक लाख आवास 

प्रदेश में आवास से वंचित एक लाख परिवारों को आवासीय सुविधा मुहैया कराने का काम नवंबर, 2022 तक पूरा होना है, लेकिन मुख्य सचिव ने इसे 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य भी है। सौभाग्य योजना के तहत प्रत्येक घर को बिजली मुहैया कराने को कहा गया है। सीएनजी में बदलेंगी सरकारी बसें मुख्य सचिव ने सभी सरकारी बसों को सीएनजी में परिवर्तित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फिलिंग स्टेशनों के चयन की संभावना तलाश करने को भी कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!