Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
मनोरंजन

बर्फ के मनमोहक नजारे के दौरान जौनसारी एलबम की शूटिंग

देहरादून। त्यूणी के कथियान क्षेत्र में हुई बर्फबारी का मनमोहक नजारा पर्यटकों व शूटिंग के लिए पंसदीदा बना है। शिलगांव क्षेत्र के ऊंचे वाले गांव डांगूठा में कलाकारों की टीम ने कई सीन शूट किए।

सीमांत तहसील त्यूणी के सुदूरवर्ती डांगूठा गांव में चल रही जौनसारी एलबम डोलू लाइयी घुरा रविना गीत..का फिल्मांकान किया गया। निर्माता-निर्देशक किरतू जुंवाठा के निर्देशन में कलाकारों ने बर्फबारी के बीच ड्रोन कैमरे से एलबम की शूटिंग की। शूटिंग के लिए लोक गायक सुनील रवि, श्यामलाल भारती, रमेश कुंवर, कैमरामेन युद्ववीर नेगी, प्रेम सिंह चौहान, हुकम ङ्क्षसह, पूर्व प्रधान राजू, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। डांगूठा क्षेत्र में पहली बार हो रही एलबम की शूटिंग देखने के लिए असापास गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

भोपाल में जौनसारी कलाकारों ने बिखेरा जलवा

मध्य-प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित रंगारंग लोक महोत्सव में हिस्सा लेने गए साक्षी कला मंच के कलाकारों ने जौनसारी संस्कृति का जलवा बिखेरा। पंद्रह सदस्यीय सांस्कृतिक दल ने जौनसार-बावर की परपंरागत हारुल व तांदी-नृत्य की शानदार प्रस्तुति से सबका मनमोहा।

साक्षी कला मंच के दल नायक बचन सिंह राणा की अगुवाई में पंद्रह सदस्यीय कलाकारों का दल विशेष आंमत्रण पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित चार दिवसीय रंगारंग लोक महोत्सव में हिस्सा लेने गया है। भोपाल के रंगारंग लोक महोत्सव में मंच के कलाकारों ने जौनसार-बावर की परंपरागत वेशभूषा में ढ़ोल-दमोऊ व रणसिघें की थाप पर हारुल के साथ तांदी-नृत्य की शानदार प्रस्तुति से समा बांधा।

दल नायक बचन सिंह राणा ने बताया कि भोपाल में लोगों ने जौनसारी कलाकारों की वेशभूषा, रहन-सहन व लोक संस्कृति की जमकर तारीफ की। जौनसारी कलाकरों को भोपाल के लोक महोत्सव में आधे-आधे घंटे का समय प्रस्तुति देने को मिला। इसमें जौनसारी कलाकारों ने हारुल, जैंता, रासौ, पांडव व तांदी-नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूटी। सांस्कृतिक दल में दल नायक बचन सिंह राणा, अनूप, मनोज, धनदास, सपना, मिलन, रक्षा, ममता, मनीषा, मनोज, नवीन, सूरज आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!