Breaking News :
>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
उत्तराखण्ड

कांजी हाउस में टूटी टाइल देख मेयर नाराज, पशुओं के चारे में भी घपला

देहरादून। नगर निगम के कांजी हाउस और एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण को गए महापौर सुनील उनियाल गामा का पारा टूटी टाइलें देखकर चढ़ गया। निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रखकर वहां घटिया टाइलें लगाई गई थी। जो टूटी पड़ी थी और उनके नीचे पानी भरा हुआ था। महापौर ने अधिशासी अभियंता को आड़े हाथों लेते हुए तत्काल इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। यही नहीं, पशुओं को दिए जा रहे चारे में भी घोटाले की आशंका सामने आई है।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। महापौर ने चेतावनी भी दी कि नगर निगम के किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

महापौर बनने के बाद गामा पहली बार केदारपुरम में निगम के कांजी हाउस गए। कांजी हाउस में जिम्मेदारी संभाल रहे पशु चिकित्साधिकारी डा. वी सती ने बताया कि पशुओं को रोजाना 13.5 कुंतल भूसा और 16 कुंतल हरी घांस उपलब्ध कराई जा रही है।

निरीक्षण में महापौर को पशु भूखे नजर आए। उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया कि जब पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे तो पशु भूखे क्यों हैं। इस पर अधिकारी बगलें झांकने लगे। चारे में घपले की आशंका को देखते हुए अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी को तमाम रेकार्ड जांचने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पशुओं को पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि कांजी हाउस में 280 गौवंश मौजूद मिले।

इसके बाद महापौर ने एबीसी सेंटर का निरीक्षण किया। यहां कैनल ए ब्लाक के सामने टाइलें टूटी और उनके नीचे पानी व कीचड़ भरा मिला। जिस पर महापौर द्वारा अधिशासी अभियंता रचना पायल से इसका कारण पूछा और तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अपर आयुक्त नीरज जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

बार-बार पत्राचार पर भी काम नहीं

कांजी हाउस में गोवंश के लिए टीनशेड के नीचे खडंजा व पक्का फर्श न होने पर भी महापौर ने नाराजगी जताई। कच्चा फर्श होने के कारण वहां कीचड़ व गोबर फैला हुआ था। डा. वी सती ने बताया कि इसके संबंध में निर्माण अनुभाग को बार-बार पत्र लिखे जा चुके हैं। मौखिक तौर पर भी कईं दफा अधिशासी अभियंता को बताया गया, लेकिन उन्होंने निर्माण नहीं कराया। इस पर महापौर ने अधिशासी अभियंता से नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल फर्श निर्माण कराने के निर्देश दिए।

फिर एनजीओ चलाएगा कांजी हाउस

पूर्व में कांजी हाउस एनजीओ के जरिए संचालित किया जाता था। तब व्यवस्था ठीक थी, लेकिन निगम ने फंड नहीं दिया तो एनजीओ ने छह माह बाद काम छोड़ दिया। अब महापौर ने दोबारा एनजीओ के माध्यम से कांजी हाउस संचालित कराने के निर्देश दिए।

महापौर ने ये भी दिए निर्देश

-कांजी हाउस के बगल में निगम को मिली 900 गज भूमि पर टीनशेड व भूसा स्टोर बनाने का प्रस्ताव बनाया जाए। तब तक पुराने भूसा स्टोर को मरम्मत कर ठीक किया जाए।

-गोवंश पशुओं के चारे के लिए बर्तनों की कमी पर तत्काल बर्तन खरीदने को कहा गया।

-कांजी हाउस में कर्मियों की कमी पर तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

-एबीसी सेंटर के बगल में ढाई बीघा तिकोने प्लाट की बाउंड्रीवॉल कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया।

-केदारपुरम में गौशाला हेतु उपलब्ध भूमि का निरीक्षण किया और 81 लाख से प्रस्तावित गौशाला बनाने को लेकर शासन से संपर्क करने के निर्देश दिए।

-अपर नगर आयुक्त व मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को समय-समय पर कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!