Breaking News :
>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी
उत्तर-प्रदेशक्राइम

जूता कारीगर ने गर्भवती पत्नी की गला काटकर की हत्या, प्लॉट की माँग को लेकर हुआ था विवाद 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, आगरा, उत्तर प्रदेश। आगरा में जूता कारीगर ने गर्भवती पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी के घर से नैना का शव बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि प्रेम-विवाह के बाद अब प्रवीन पत्नी के घरवालों से एक प्लॉट मांग रहा था। मंगलवार रात को इसी बात पर हुए झगड़े के बाद सोई पत्नी का पहले गला दबाया, फिर चाकू से काटकर हत्या कर दी।

शाहगंज थाने में बुधवार तड़के चार बजे एसआई ज्ञानेश्वर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान जूता कारीगर प्रवीन थाने पहुंचा। बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। खुद को पुलिस के हवाले करना चाहता है। यह सुनकर पुलिस ने प्रवीन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस प्रकाश नगर में आरोपी के घर पहुंची। ससुराली नहीं मिले। कमरे में नैना का शव पड़ा हुआ था। उसका गला कटा हुआ था। वारदात की जानकारी पर नैना की मां निखलेश सहित अन्य परिजन आ गए।

मृतका की मां निखलेश ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले पढ़ाई के दौरान एक सहेली के माध्यम से बेटी नैना की दोस्ती प्रवीन से हुई थी। दोनों मिलने लगे। इस बारे में घरवालों को पता नहीं था। 10 महीने पहले दोनों ने प्रेम-विवाह कर लिया। इस पर थाने में शिकायत की। बाद में बेटी की खुशी की खातिर दोनों का रिश्ता स्वीकार कर लिया। एक महीने बाद पूरे विधिविधान से शादी करा दी। दामाद को बाइक और अन्य सामान भी दिया। बताया कि शादी के बाद से प्रवीन नैना को परेशान करने लगा। उनके तीन प्लॉट में से एक प्लॉट को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था। इसको लेकर आए दिन बेटी से मारपीट करता था। 4 महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। इस पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई की। 15 दिन पहले भी फंदा लगा दिया था। भागकर बेटी ने जान बचाई थी। अब बेटी की जान ले ली। वह पांच महीने की गर्भवती थी।

थाने पहुंचने पर प्रवीन एक ही बात बोल रहा था कि पत्नी को मैंने मार डाला। बहुत झगड़ा करती थी। थाना प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवीन से वारदात के संबंध में पूछताछ की गई। वह पूरी तरह से सच नहीं बोल रहा था। यही बताया कि झगड़े के दौरान गुस्से में जान ले ली। पहले उसका गला दबाया। वह गिर पड़ी। उसे लग रहा था कि पत्नी बच जाएगी। पुलिस से शिकायत कर देगी। इसलिए किचन में चाकू लेकर पत्नी के गले पर कई वार किए। इससे उसकी मौत हो गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!