Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी, 203 संपर्क मार्ग बंद 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 27 जुलाई 2023, देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा और भूस्खलन से नुकसान का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में भारी वर्षा से आठ मकान ध्वस्त हो गए। कई बीघा खेत बह गए। सड़कें, पेयजल और विद्युत लाइन व पोल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूस्खलन के कारण राजमार्गों पर आवागमन खतरनाक हो गया है। गंगा समेत अन्य नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। मौसम विभागके अनुसार, अगले चार दिन तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शनिवार को पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 203 संपर्क मार्ग बंद हैं।

बुधवार को रुद्रप्रयाग के कांदी ग्राम पंचायत में अतिवृष्टि से कई बीघा खेत बह गए। एक मकान जमींदोज हो गया, जबकि कई में दरारें आई हैं। टिहरी जिले के कोट गांव में वर्षा के बीच पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर चार मकान ध्वस्त हो गए। तीन को नुकसान पहुंचा है। मलबे में दबकर सात मवेशियों की मौत हो गई। भूस्खलन से 45 से अधिक भवन खतरे की जद में हैं। जोशीमठ के सिंहधार में दो मंजिला मकान का एक हिस्सा टूट गया। मनोहर बाग के पास औली मोटर मार्ग का 20 मीटर हिस्सा धंस गया है। भारी वर्षा से मुनस्यारी इलाके में एक-एक मकान ध्वस्त हो गया। वर्षा की चेतावनी के कारण चमोली, बागेश्वर और चंपावत में कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे।

5वें दिन खुला यमुनोत्री राजमार्ग उत्तरकाशी के डाबरकोट में मलबा आने से बंद यमुनोत्री राजमार्ग 5वें दिन बुधवार शाम 6:30 बजे खोला जा सका। गुरुवार को भी हाईवे पर लगातार मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। गंगोत्री राजमार्ग भी सुबह मलबा आने से बंद हो गया और दोपहर 2:00 बजे खुला। रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड राजमार्ग फाटा में चार घंटे अवरुद्ध रहा। पिथौरागढ़ में चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग दोबाटा में दो दिन से बंद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!