Breaking News :
>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत
खेल-जगतताज़ा खबरें

शोएब अख्तर ने सचिन तेंदुलकर को बताया अपना अच्छा दोस्त, जबकि सहवाग को बताया दिलदार आदमी

आकाश ज्ञान वाटिका। 16 अप्रैल 2020, गुरुवार। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर इन दिनों काफी चर्चा में है। वहीं, जब वे अपने देश के लिए खेलते थे, तब भी वे अपनी तेज धार वाली गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले शोएब अख्तर ने इस बार भारतीय टीम के खिलाड़ियों को लेकर खुलासा किया है कि कौन उनको पसंद करता है और किसको वे पसंद करते हैं।

खेल के मैदान पर भले ही एक-दूसरे के बीच नोक झोंक हुई हो, लेकिन पाकिस्तानी दिग्गज शोएब अख्तर और कुछ भारतीय खिलाड़ियों के बीच अच्छा दोस्ताना है। इस बात का खुलासा खुद शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की क्रिकेट प्रेजेंटर जैनब अब्बास के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैट करते हुए किया है। इस लाइव इंट्रेक्शन के दौरान शोएब अख्तर ने भारत के तीन दिग्गज खिलाड़ियों को लेकर बात की है, जिनमें सचिन, सहवाग और सौरव गांगुली का नाम शामिल है।

शोएब अख्तर ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा है, “सचिन तेंदुलकर मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह एक जबरदस्त आदमी हैं, बहुत विनम्र भी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन वीरेंद्र सहवाग दिलदार आदमी है। सौरव गांगुली ने मुझे अच्छी तरह से मैनेज नहीं किया। वह मेरी गेंदबाजी को अच्छी तरह से नहीं खेल सके, लेकिन हम सभी मैच के बाद डिनर के लिए साथ जाते थे।”

44 साल के शोएब अख्तर का फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज कराने वाला बयान सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए फंड जुटाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एक तीन मैचों की वनडे सीरीज हो, जिसमें जो भी पैसा इकट्ठा हो उसे दोनों देशों में बांट दिया जाए। हालांकि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और फिर सुनील गावस्कर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!