Breaking News :
>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी की पीएम मोदी से अपील : लॉकडाउन खत्म होने के बाद फंसे प्रवासी कामगारों को सुरक्षित घर लौटाने में मदद करें

आकाश ज्ञान वाटिका। 16 अप्रैल 2020, गुरुवार। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे प्रवासी कामगारों की मदद करने की अपील की है।

चौधरी ने कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल के प्रवासियों और विशेष रूप से अपने निर्वाचन क्षेत्र बहरामपुर से अलग-अलग क्षेत्रों से फंसे लोगों की कॉल आ रही है। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में जारी लॉकडाउन की वजह से कई कामगार दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं।

चौधरी ने बुधवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा कि लोग भोजन, पानी, दवा और यहां तक ​​कि सांस लेने के लिए हवा के बिना फंसे हुए हैं। वेंटिलेशन के बिना लोग बड़ी संख्या में कमरे के अंदर ही बंद रहने को मजबूर हैं, जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि मैं आपसे निवेदन करते हूं कि हमारे भारतीय नागरिकों को इस अवधि के बाद अपने घरों को लौटने में मदद करने के लिए कुछ संभावित समाधानों के बारे में सोचने का अनुरोध करें।

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से लाखों प्रवासी कामगार देश के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं। देशव्यापी लॉकडाउन जो पहले 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला था, संक्रमण के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसे आगे 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!