Breaking News :
>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

शिवराज का कमलनाथ को करारा जवाब : नारियल नहीं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर घूमूँ

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2020, शनिवार। मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ सियासत तेज होते जा रहा है। राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग काफी तेज हो चुकी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारियल वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जमकर पलटवार किया है।

मुरैना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि ढेला भरका तुमने (कमलनाथ) काम नहीं किया। हम मुरैना में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम चंबल का पानी लाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम बिठौरा में कॉलेज खोलेंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। हम यहां की बिजली की लाइन बदलवाएंगे तो नारियल फोड़ेंगे कि नहीं फोड़ेंगे। तुमने कुछ किया ही नहीं, तुम्हारी तो किस्मत ही फूटी थी तो तुम नारियल कहां से फोड़ोगे।

मुरैना विधानसभा के अंतर्गत आने वाले खडगपुर भर्राड में आयोजित एक जनसभा में कमलनाथ पर अपना हमला जारी रखते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि कहते हैं कि शिवराज तो नारियल लेकर घूमता है। नारियल लेकर नहीं घूमूं तो क्या शैंपेन की बोतल लेकर घूमूं।

शिवराज सिंह ने आगे कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं। भारत की संस्कृति अलग है परंपराएं अलग हैं। नारियल तो देवी जी को चढ़ाते हैं। नवरात्रि का समय है। हमारी संस्कृति हमारे संस्कार यही हैं। कमलनाथ पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं वे और गुस्सा हो गए कहने लगे शिवराज सिंह चौहान तो कलाकार है। हमने कहा हम तो सीधे-साधे किसान के बेटा हैं। जैत में कच्चे घर में पैदा हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!