Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

सलमान खान के लिए बिग बॉस का एक खास रुम, अंदर की तस्वीरें हैरान करने वाली

 आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2020, शनिवार। बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट की जंग के साथ ही सलमान खान की भी काफी चर्चा होती है। सलमान खान का बिग बॉस होस्ट करने का अंदाज काफी अलग है और इसी वजह से सलमान भी ज्यादा खबरों में रहते हैं। लेकिन, क्या आप लोग जानते हैं जहां से सलमान खान, बिग बॉस देखते हैं और कंटेस्टेंट्स पर नज़र रखते हैं वो जगह भी काफी आलीशान है। दरअसल, सलमान खान के लिए भी बिग बॉस का एक खास रुम है, जहां से सलमान बिग बॉस पर नज़र रखते हैं और शूटिंग के वक्त यहां रुकते हैं।

[box type=”shadow” ]हर साल बिग बॉस के मेकर्स कंटेस्टेंट्स के लिए नया घर बनाते हैं, जो काफी आलीशान होता है और अपनी लग्जरी की वजह से काफी चर्चित रहता है। इसी दौरान बिग बॉस मेकर्स कंटेस्टेंट्स के साथ साथ शो के होस्ट सलमान खान के लिए भी एक शैले यानी लकड़ी का एक लग्जरी फ्लैट भी बनाते हैं। यहीं वो जगह है, जहां सुपरस्टार शूट के लिए आते हैं और यहां ही उनके लिए घर पर खाना बनता है और यहां ही शूटिंग के बारे में चर्चा होती है। साथ ही शूटिंग से जुड़े लोगों से मिलते हैं।

14वें सीजन की शूटिंग गोरेगांव फिल्म सिटी में की जा रही है और सल्लू का शैले बिग बॉस के स्टेज के बगल में है, जहां से वह वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग करते हैं। इसे ओमंग कुमार ने डिजाइन किया है और इसे मैक्सिकन फील दिया गया। इस शैले में एक लिविंग रूम और एक बेडरूम है। इसके साथ ही सलमान खान के लिए पर्सनल जिम भी है। सलमान खान अक्सर कैमरे पर आने से पहले जिम जाते हैं। अब इनकी तस्वीरें लोगों को काफी पसंद आ रही है।

सलमान खान 2010 में सीजन 4 से ही इस शो की मेजबानी कर रहे हैं। बिग बॉस 14, 3 अक्टूबर से शुरू हुआ था और अब घर में धीरे-धीरे रोमांच बढ़ने लगा है। हालांकि, अभी तक शो टीआरपी रैंकिंग में अपना स्थान बनाने में नाकाम रहा था।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!