Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के 57 दिनों बाद शहनाज कौर गिल ने पहला पोस्ट किया शेयर

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज कौर गिल मानो खो से गई हैं। शहनाज़ भले ही शूटिंग पर वापस लौट आई हैं, लेकिन उनके चेहरे पर एक उदासी साफ नज़र आती है। सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज़ पूरी तरह से गायब हो गई थीं। न ही वो सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं और ना ही कहीं बाहर नज़र आ रही थीं। हालांकि अपनी फिल्म की रिलीज़ डेट के आसपास शहनाज़ फिर से काम पर लौट आईं। वहीं अब इस बीच वो सोशल मीडिया पर भी फिर से एक्टिव हो गई हैं

सिद्धार्थ की मौत के 57 दिन बाद शहनाज़ ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही शहनाज़ ने घोषणा भी की है। दरअसल, शहनाज़ कल यानी 29 अक्टूबर को एक गाना रिलीज़ करने वाली है। ये गाना शहनाज़ ने सिद्धार्थ को डेडिकेट किया है गाने के बोल हैं ‘तू यहीं है..’। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें सिड और वो खुलकर हंसते हुए नज़र आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है ‘तू यहीं है…सिद्धार्थ शुक्ला को मेरा ट्रिब्यूट’। इस फोटो को शेयर करने के साथ शहनाज़ ने एक बार फिर अपने प्यार का इज़हार किया है। एक्ट्रेस ने लिखा ‘तू मेरा है और…’ सिद्धार्थ शुक्ला’।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘शहनाज़ बहुत चीजों से गुज़री है। पहली चीज़ जो वो अपने दोस्त सिद्धार्थ के लिए करना चाहती थीं वो उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहती थीं। ऐसा ट्रिब्यूट जो हमेशा सबकी यादों में रहेगा। शहनाज ने ये गाना ख़ुद अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड किया और वीडियो भी उन्होंने ख़ुद शूट किया है। इस वीडियो में फैंस को शहनाज़ और सिद्धार्थ की बिग बॉस 13 की झलक भी नज़र आएगी’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!