Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

सीएम योगी के सरकारी आवास पर होने वाली हाई लेवल मीटिंग में पेट्रोल पदार्थों पर वैट की दरें कम करने पर होगा बड़ा मंथन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2021, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी सत्ता पर काबिज रहने के हर प्रयास को पुख्ता कर रही है। पेट्रोल तथा डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बड़ा मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि गुरुवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर होने वाली हाई लेवल मीटिंग में पेट्रोल पदार्थों पर वैट की दरें कम करने पर विचार बन सकता है।

उत्तर प्रदेश के लोगों को पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से अब थोड़ी राहत मिल सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लगातार बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने के वित्त विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर पेट्रोल व डीजल की कीमतें कम कर सकती है। प्रदेश सरकार पेट्रोल व डीजल की दरों में कमी करने के लिए वैट कम करने पर विचार कर रही है

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले लोगों को डीजल-पेट्रोल की महंगाई से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस बारे में निर्णय लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शाम को अपने सरकारी आवास पर बैठक रखी है। बैठक में विचार-विमर्श होगा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर कीमतों में कितनी राहत दे सकती है। उम्मीद है कि बैठक के बाद राज्य सरकार अपने स्तर से डीजल और पेट्रोल के दामों में कुछ न कुछ कमी का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार प्रदेश में जमाखोरों पर भी शिकंजा कस रही है, जिससे कि खाने-पीने की चीजों के दामों को भी नियंत्रित करने की कोशिश में है।

सीएम योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी टीम-09 की बैठकों में कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई कर कीमतों को नियंत्रण में लाने के निर्देश जारी कर चुके हैं। अब दिवाली से पहले सरकार डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी लाने के लिए वैट की दरों पर विचार कर रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!