Breaking News :
>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण
मनोरंजन

इंटीरियर डेकोरेटर के तौर पर भी जानते हैं, शाह रुख़ ख़ान की बेगम गौरी ख़ान को

शाह रुख़ ख़ान की बेगम गौरी ख़ान को अब सभी एक इंटीरियर डेकोरेटर के तौर पर भी जानते हैं। गौरी काफ़ी क्रिएटिव हैं और इंटीरियर डिज़ाइनिंग के बिज़नेस में हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि शाह रुख़ के करियर की शुरुआती फ़िल्म बाज़ीगर में भी गौरी ने एक अहम रोल अदा किया था, मगर यह रोल पर्दे के पीछे था। गौरी ने इस राज़ का खुलासा अब किया है।

बाज़ीगर का सुपर हिट सांग ये काली-काली आंखें आपको याद होगा, जिसमें किंग ख़ान फ़िल्म की हीरोइन काजोल के साथ थिरकते हुए नज़र आते हैं। गौरी का रोल इसी गाने में था। दरअसल, गौरी ने इस गाने में शाह रुख़ द्वारा पहने गये कॉस्ट्यूम को डिज़ाइन किया था। गौरी ने गाने का फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- यक़ीन नहीं होता, 90 के दौर में यह लुक मैंने ही डिज़ाइन किया था। वो जींस, लेगवॉर्मर टी, बुलेट बेल्ट और ऊपर से डाली गयी लाल कमीज़। हाथ से पेंट की गयी यह जींस मेरी फेवरिट है। गौरी ख़ान डिज़ाइन ने लम्बा सफ़र तय किया है। गौरी की यह पोस्ट लोगों को काफ़ी पसंद आ रही है।

बता दें कि 1993 में रिलीज़ हुई बाज़ीगर को अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था। यह उस ज़माने की हिट सस्पेंस-थ्रिलर रिवेंज ड्रामा है। फ़िल्म से शिल्पा शेट्टी ने अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था, जबकि काजोल फीमेल लीड में थीं। शाह रुख़ ने फ़िल्म में एंटी होरी का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार को बर्बाद करने वाले विलेन की बेटियों से प्यार का नाटक करता है। बाज़ीगर का संगीत भी काफ़ी लोकप्रिय हुआ था, ख़ासकर यह काली-काली आंखें गाना। इस गाने को अनु मलिक और कुमार शानू ने आवाज़ दी थी। बाज़ीगर आज भी शाह रुख़ के करियर की बेस्ट फ़िल्मों में शामिल मानी जाती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!