Breaking News :
>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
देश

व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल टैक्स नकद देने पर दोगुना भुगतान करना होगा

दिल्ली में शुक्रवार मध्य रात्रि (12 बजे) से प्रवेश करने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल टैक्स नकद देने पर दोगुना भुगतान करना होगा। यह इसलिए, क्योंकि दिल्ली में प्रवेश करने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआइडी) टैग अनिवार्य कर दिया गया है। टैग होने के साथ संबंधित खाते में पर्याप्त रिचार्ज राशि भी होना अनिवार्य है। अगर पर्याप्त राशि नहीं होगी तो कैश देने पर दोगुना टोल टैक्स देना होगा। साथ ही पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी दोगुना चुकाना होगा।

दिल्ली में 124 टोल नाके हैं और इनमें सिर्फ 13 टोल नाकों से 85 फीसद व्यावसायिक वाहन दिल्ली में प्रवेश करते हैं। इन 13 टोल नाकों पर ईपीसीए (पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम एवं नियंत्रण प्राधिकरण) के निर्देश पर आरएफआइडी तकनीक लगाई गई है।

रिचार्ज कराने लगे वाहन चालक
शुक्रवार की मध्यरात्रि से लागू होने जा रही इस टोल व्यवस्था को ध्यान में रखकर बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे तक 1900 लोगों ने अपने टैग को रिचार्ज करा लिया। इससे लोगों के टैग खाते में कुल 32 लाख रुपये जमा हुए। नगर निगम को उम्मीद है कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को यह संख्या बढ़ेगी। हालांकि, 3.50 लाख व्यावसायिक वाहन चालकों ने आरएफआइडी टैग प्राप्त कर लिया है, लेकिन इनमें से काफी कम लोगों ने रिचार्ज कराया है।

शुल्क न होने पर जमा कराने होंगे दस्तावेज: निगम के अनुसार, अगर टोल नाके पर व्यावसायिक वाहन चालक टैग से शुल्क नहीं अदा करते हैं तो नकद शुल्क चुकाने पर दोगुना टैक्स देना होगा। जो व्यक्ति नकद शुल्क नहीं दे पाएगा, उसे गाड़ी के मूल दस्तावेज जमा कराने होंगे। इसके बाद प्रवेश दिया जाएगा।

इन टोल नाकों पर लगाया गया है आरएफआइडी
आया नगर, टिकरी, कापसहेड़ा, बदरपुर फरीदाबाद मेन, बदरपुर सराय, शाहदरा फ्लाईओवर, डीएनडी फ्लाईओवर, रजोकरी, कुंडली, गाजीपुर मेन, गाजीपुर ओल्ड, केजीटी कुंडली।

ऐसे करा सकते हैं रिचार्ज
अगर आरएफआइडी खाते को रिचार्ज नहीं कराया है, तो उसे तीन तरीके रिचार्ज कराया जा सकता है। पहला, निगम द्वारा जारी एमसीडी टोल मोबाइल एप के जरिये रिचार्ज किया जा सकता है। दूसरा, निगम द्वारा जारी वेबसाइट पर भी रिचार्ज कराया जा सकता है। तीसरा, 29 पीओएस सेंटरों पर जाकर भी रिचार्ज करा सकते है। सभी पीओएस सेंटर की सूची व रिचार्ज कराने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आरएफआइडी अनिवार्य करने के खिलाफ प्रदर्शन
दिल्ली में व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश के लिए आरएफआइडी टैग लागू किए जाने के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने बृहस्पतिवार को माता सुंदरी कॉलेज के पास प्रदर्शन किया। साथ ही सिविक सेंटर में निगम को ज्ञापन सौंपा। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि पहले सभी वाहनों को आरएफआइडी टैग लगाने का समय दिया जाए। उसके बाद इसे लागू किया जाए। दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि निगम जिद की वजह से इस व्यवस्था को लागू कर रहा है। दिल्ली का व्यक्ति जब गाड़ी खरीदता है तो पहले ही वह टैक्स देता है, लेकिन दिल्ली में प्रवेश करने पर यहीं के ही व्यावसायिक वाहनों से टोल लिया जाता है। इतना ही नहीं, दिल्ली की गाड़ियों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी लिया जा रहा है। इसे बंद किया जाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!