Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
मनोरंजन

शाहरुख़ खान ने छोड़ी ‘सारे जहां से अच्छा’, ये नया स्टार बन सकता है राकेश शर्मा

मुंबई। आमिर खान की सलाह पर राकेश शर्मा की फिल्म सारे जहां से अच्छा में काम करने के लिए शाहरुख़ खान राज़ी हुए थे लेकिन अब पता चला है कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी है और उनके ऐसा करने से खाली हुई जगह को भरने के लिए विक्की कौशल को मौका दिया जा सकता है।

एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की इस बायोपिक को पहले आमिर खान को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शाहरुख़ इस साल फिल्म को शुरू करने वाले थे लेकिन अब खबर आ रही है कि वो ये फिल्म नहीं करना चाहते। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म ज़ीरो के अपेक्षा से काफी कम कमाई के कारण उन्होंने किसी और प्रोजेक्ट पर ध्यान देने की सोची है। हालाँकि फिल्म में वो नहीं हैं इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

शाहरुख़ के फिल्म छोड़ने के बाद अब विक्की कौशल से बात की जा रही है जिनकी हाल ही में आई फिल्म उरी सर्जिकल स्ट्राइक ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। फिल्म संजू में भी उनकी एक्टिंग की तारीफ़ हुई। सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले विक्की को निर्माता रॉनी स्क्रूवाला के ऑफिस में जाते हुए देखा गया था। करीब 30 साल के विक्की राकेश शर्मा के रोल में सूट हो सकते हैं क्योंकि जब राकेश शर्मा अंतरिक्ष गए थे तब वो 35 साल के थे।

महेश मथाई के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की बाकी कास्ट भी अब तक फाइनल नहीं हुई है। साल 1984 में राकेश शर्मा पहले ऐसे भारतीय बने, जिन्होंने सोवियत संघ के इंटरकॉसमॉस मिशन के तहत अंतरिक्ष में प्रवेश किया था। तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने उनसे पूछा था कि अंतरिक्ष से भारत कैसा लग रहा है? तो उन्होंने कहा था – सारे जहां से अच्छा… । महेश की फिल्म का नाम भी यही रखा गया है। राकेश को अखंड सोवियत संघ की तरफ़ से तब का सर्वोच्च सम्मान ‘हीरो ऑफ द सोवियत यूनियन’ भी मिला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!