Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
विशेषसम्पादकीयसुर्खियाँ

बुजुर्गों की सेवा ईश्वर की पूजा के बराबर है – हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक हैं बुजुर्ग

परिवार व समाज की बुनियाद हैं – बुजुर्ग

परिवार व समाज  की बुनियाद  हैं  बुजुर्ग,
गहरी सोच व अनुभव के भंडार  हैं  बुजुर्ग,
सफलता की कुंजी, श्रद्धा के पात्र हैं बुजुर्ग,
हमारे समग्र विकास के चिंतक हैं बुजुर्ग ।
                                 भारतीय संस्कृति के संरक्षक हैं बुजुर्ग,
                                 हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक हैं बुजुर्ग,
                                 सिर्फ व सिर्फ सम्मान के भूखे हैं बुजुर्ग,
                                परिवार व  समाज की शान  हैं  बुजुर्ग ।

बुजुर्ग अर्थात वरिष्ठजन घर-परिवार व समाज की धरोहर होने के साथ-साथ हमारे संरक्षक एवं मार्गदर्शक भी होते हैं । वह परिवार व समाज की नींव (बुनियाद) हैं। बुजुर्ग सम्पूर्ण समाज के लिए अनुभवों का भंडार, सफलता की कुंजी और श्रद्धा के पात्र होते हैं। बुजुर्ग हमारे घर-परिवार व समाज की शान हैं। यदि परिवार व समाज उनके गहरे व प्रभावशाली अनुभवों का लाभ उठाये तो वह परिवार व समाज हमेशा सुखी, समृद्ध व प्रगतिशील बना रहेगा। हमें अपने माता-पिता के साथ-साथ समाज के अन्य समस्त बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, जिससे हमारा भविष्य सफल तो होगा ही, साथ में हमारी संस्कृति भी संरक्षित रहेगी। भारतीय संस्कृति और तीज-त्यौहार भी हमें बुजुर्गों की सेवा व सम्मान करने की शिक्षा व प्रेरणा देती है। 

वास्तव में बुजुर्गों की सेवा ईश्वर की पूजा के बराबर मानी जाती है, इसलिए जो लोग बुजुर्गों का मान-सम्मान करते हैं उन्हें कभी कष्ट नहीं उठाने पड़ते हैं। बुजुर्गों के आशीर्वाद में निःस्वार्थ भाव से सफलता की कामना छुपी होती है। वह लोग हमेशा सफलता की बुलंदियों को छूते हैं जो घर-परिवार और समाज में बुजुर्गों का मान सम्मान करते हैं। जब–जब बुजुर्गों अर्थात वरिष्ठ पीढ़ी ने हमारा नेतृत्व किया है, तब–तब हमारा समग्र व सर्वांगीण विकास हुआ है । हमेशा बुजुर्गों से प्रेमपूर्वक सम्मानजनक आचरण रखना चाहिए, जो हमारे खुद के हित व सफलता के लिए आवश्क है। बुजुर्गों से हमको सदैव कुछ न कुछ सीखने को मिलता है जिससे निश्चित रूप से हमारे व्यक्तित्व का निरन्तर विकास होता रहता है। 

बुजुर्ग अर्थात वरिष्ठजनों ने हमें बहुत कुछ दिया है, बदले में वह हमसे कुछ नहीं चाहते हैं, वह तो सिर्फ व सिर्फ प्यार व सम्मान के भूखे हैं।
बुढ़ापे में स्वस्थ व खुश रहने के लिए दवा से ज्यादा अपनों का प्यार व सम्मान काम आता है। अतः हमें भौतिकतावाद को परित्याग कर अपनी सस्कृंति के अनुरूप बुजुर्गों का सम्मान व आदर करना चाहिए।

घनश्याम चंद्र जोशी
सचिव
आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!