Breaking News :
>>ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार>>ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच>>कृष्ण भक्ति में सराबोर हुआ श्री सनातन धर्म मंदिर, छठी उत्सव में गूँजे राधे-राधे और हरे कृष्ण के जयकारे>>प्रहरी हिमालय>>लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम>>भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन>>श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण>>पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता>>15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’>>पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश>>नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश>>मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देगी योगी सरकार, विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में मिलेगा पुरस्कार>>इंडिया-इजराइल परियोजना: बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल>>स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर>>पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया>>अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव>>‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक>>जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डनैनीताल

जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में ईजा-बैंणी सशक्तिकरण महोत्सव के तहत आयोजन किया गया सेमिनार

कार्यक्रम का विषय “जिला निर्यात हब विकास” रहा।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 नवम्बर 2023, हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित जिला उद्योग केंद्र में बुधवार को ईजा-बैंणी सशक्तिकरण महोत्सव के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “जिला निर्यात हब विकास” रहा। जिसका मुख्य उद्देश्य नैनीताल समेत अन्य जिलों को निर्यात केंद्र के रूप में प्रशिक्षित और विकसित करना है। कार्यक्रम में उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के उद्योगपतियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि पहाड़ के उत्पादों को पूरे भारत और विदेशों में कैसे निर्यात कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। सेमिनार में मुख्य रूप से नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत आदि जिलों से पहुँचे लोगों को क्षमता वृद्धि, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर बनने की विस्तृत जानकारी दी।

उद्यमियों को मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। सेमिनार में करीब 60 प्रतिशत महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सेमिनार में पहुँचे लोगों ने विभिन्न उत्पादों के लिए पैकेजिंग, प्रचार और बिक्री में सुधार पर अपनी प्रतिक्रिया प्रदान की। क्रेता-विक्रेताओं ने
बैठक में ग्रामीण उद्यमियों के लिए खाद्य प्रसंस्करण, हथकरघा और हस्तशिल्प-पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में खरीदारों से ऑर्डर प्राप्त करने प्रशिक्षण और मार्गदर्शन किया गया। एमएसएमई के श्लोक कुमार ने शून्य प्रभाव शून्य दोष योजना पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

सेमिनार में पहुँचे मेयर डॉ० जोगेंद्र पाल रौतेला ने कहा कि यह मुख्य रूप से क्षमता वृद्धि कार्यक्रम है। उन्होंने सेमिनार में आए सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

सेमिनार में जीएम डीआईसी सुनील पंत, एफआईईको सुनीता ततवाल, मुकेश कुमार, राजीव संतोकी, संदीप व्यास, योगेश भट्ट समेत 90 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!