Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डनैनीताल

अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुई जिला पंचायत की सामान्य आन्तरिक बैठक

बैठक में मुख्यतया केन्द्र व राज्य द्वारा 15वें वित, राज्य वित मदों से प्राप्त अनुदान की धनराशि की योजनाओं का अनुमोदन किया गया।

जिला पंचायत की सीमाओं में शीघ्र ही स्वागत द्वार लगाये जायेंगे : अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 नवम्बर 2023, हल्द्वानी। जिला पंचायत की सामान्य आन्तरिक बैठक बुधवार को अध्यक्ष जिला पंचायत बेला तोलिया की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्यतया केन्द्र व राज्य द्वारा 15वें वित, राज्य वित मदों से प्राप्त अनुदान की धनराशि की योजनाओं का अनुमोदन किया गया। साथ ही ग्राम गुजरौड़ा, हल्द्वानी व ग्राम चन्द्रनगर, रामनगर में पंचायत लर्निंग सेेन्टर के सौन्दर्यीकरण पर निदेशालय के निर्देशों के क्रम में स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में सदस्यों द्वारा सोलर लाईट के टेंडर प्रक्रिया शीघ्र कराने की माँग की गई तथा सदस्यों द्वारा बताया गया कि जिन क्षेत्रों में जिला पंचायत की दुकानें आथिति तक आवंटित नहीं हुई है व खाली पडी दुकानों को स्थानीय बेरोजगार लोगों को आवंटित कराने का अनुरोध किया गया। सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाले कामर्शियल भवन, दुकान बनाने की स्वीकृति हेतु जिला पंचायत को भी सूचना देने का अनुरोध किया गया। बैठक में सदस्यों द्वारा जिला पंचायत भीमताल गैस्ट हाउस का सौन्दर्यीकरण कर किराये पर देने का अनुरोध सदस्यों द्वारा किया गया। बैठक में अधिकांश सदस्यों द्वारा बताया गया कि 5 लाख के प्रस्ताव अन्य जनपदों की भाँति जनपद नैनीताल में सदस्यों द्वारा कराये जाये। बैठक में भटेलिया में शौचालय हेतु एक स्वच्छक की नियुक्त पर स्वीकृति प्रदान की गई।

अध्यक्ष श्रीमती तोलिया ने कहा कि जिला पंचायत की सीमाओं में शीघ्र ही स्वागत द्वार लगाये जायेंगे। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिये कि शीघ्र ही इस पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी सदस्यों से कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में सोलर लाईट लगनी है उनकी सूची शीघ्र कार्यालय में उपलब्ध करा दें ताकि शीघ्र सोलर लाईटें लगाने का कार्य प्रारम्भ किया जा सके। उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरम्वाल ने कहा कि जनपद में होर्डिग्स एवं यूनिपोल ठेकेदार द्वारा यूजर चार्जेज नहीं दिया जा रहा है उसका अनुबंध निरस्त करने की माँग की।

बैठक में उपाध्यक्ष आनन्द सिंह दरम्वाल,जिला पंचायत सदस्य मीना चिलवाल, रेखा भटट,नेहा, सागर पाण्डे, अनिल चनौतिया, नरेन्द्र चौहान, किशोरी लाल, प्रेम बल्लभ, निवेदिता जोशी, कमलेश सिंह, पूजा, गीता, आरती, अंकित साह एवं डॉ० दीपक मेलकानी के साथ ही अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश बिष्ट, एई जिला पंचायत दलीप नेगी व डीएस अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!