Breaking News :
>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित
ताज़ा खबरेंदेश

सुरक्षाबलों ने सोपोर में आतंकी हमले की साजिश किया नाकाम, तीन आतंकियों को कर लिया गिरफ्तार

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2061-9022, मंगलवार, श्रीनगर। सोपोर में सुरक्षाबलों ने गत सोमवार शाम को आतंकी हमले की साजिश नाकाम बनाते हुए लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों रात को कुछ खास लोगों की टारगेट किलिंग के अलावा सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर हमले को अंजाम देने वाले थे। इनसे तीन पिस्तौल और लगभग 79,800 रुपये की नकदी भी मिली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर पुलिस को शाम को अपने तंत्र से पता चला था कि लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी सोपोर में रात होते ही टारगेट किलिंग की साजिश को अंजाम देने वाले हैं। वह वडूरा इलाके में सुरक्षाबलों की नाका पार्टी पर भी हमला कर सकते हैं। पुलिस ने सेना की 22 आरआर व सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर वडूराबाला गांव के पास सोनारवानी पुल पर नाका लगाया। सूर्यास्त के बाद करीब साढ़े सात बजे नाका पार्टी ने तीन संदिग्ध युवकों को पुल की तरफ आते देखा।

जवानों ने संदिग्ध युवकों को चेतावनी देते हुए रुकने को कहा। तीनों संदिग्ध युवक समझ गए कि नाका उनके लिए ही है। उन्होंने तुरंत पीछे भागने का प्रयास किया और सुरक्षाबलों को रोकने के लिए कथित तौर पर गोलियां भी चलाई। पीछा कर रहे जवानों ने खुद को बचाते हुए पूरा संयम बरता। आम लोगों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए गोली नहीं चलाई और अपनी पेशेवर योग्यता साबित करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। तीनों की तलाशी ली गई तो उनके पास से तीन पिस्तौल, तीन मैगजीन, 22 कारतसू, एक ग्रेनेड और 79800 रूपये मिले। सुरक्षाबलों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि तीनों लश्कर के वही आतंकी है ,जिनके बारे में सूचना मिलने पर नाका लगाया गया था।

पुलिस ने इनकी पहचान तुफैल अहमद मीर पुत्र अब्दुल मजीद मीर निवासी गुंड मोहल्ला, बारात कलां, ओवैस अहमद मीर पुत्र हसन मीर निवासी मीर मोहल्ला, बारात कलां और शब्बीर अहमद वागे पुत्र नजीर अहमद वागे निवासी मस्जिद मोहल्ला, पेथाबग के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में इन तीनों आतंकियों ने यह बात स्वीकार की कि वे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं। पुलिस स्टेशन, बोमई में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है। पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों होने की भी संभावना जताई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!