Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
राजनैतिक-गतिविधियाँ

धारा 370-सर्जिकल स्ट्राइक ठीक, लेकिन कश्मीर के हालात ठीक नहीं

शिवसेना ने एकबार फिर कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार पर हमला किया है। शिवसेना ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कश्मीर के हालात को लेकर अपनी बात रखी है। नौशेरा में एनकाउंटर के दौरान महाराष्ट्र के एक जवान की मौत के शहीद होने के बाद शिवसेना ने यह बयान दिया है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में इसका जिक्र करते हुए लिखा, ‘कश्मीर में एक महीने में महाराष्ट्र के 7-8 जवान शहीद हुए हैं।सबसे पहले तो ये समझ लेना चाहिए कि इसके लिए महा विकास अघाड़ी जिम्मेदार नहीं है। बार-बार कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के हालात नियंत्रण में हैं लेकिन ये कितना सच है?’

सामना में लिखा गया, ‘कश्मीर में नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। महाराष्ट्र के सतारा के जवान संदीप सावंत कश्मीर में शहीद हो गए।नौशेरा में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में संदीप सावंत समेत दो जवान शहीद हो गए। इस तरह एक महीने में महाराष्ट्र के 7-8 जवान शहीद हुए हैं।’

सामना में आगे लिखा गया, ‘बार-बार कहा जा रहा है कि जम्मू कश्मीर की परिस्थिति नियंत्रण में है। लेकिन क्या ये सच है ? अनुच्छेद-370 हटाना अच्छा ही हुआ। इसके पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई। लेकिन इतना सब करने के बावजूद क्या कश्मीर के हालात में कोई बदलाव हुआ ?’

कश्मीर के हालात पर दिया बयान

सामना में आगे लिखा गया, ‘ कश्मीर में आतंकवादी हमले शुरू ही हैं। लेकिन उसकी खबरें देने पर नियंत्रण है। बंदूकों का शोर थमा नहीं है। कश्मीर में संचार सुविधाएं शुरू नहीं हुई हैं। वहां 31 दिसंबर की मध्यरात्रि से एसएमसए सेवा शुरू की गई है। परंतु इंटरनेट सेवाएं अभी भी बंद हैं। 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में क्या चल रहा है, इसे समझना होगा।’ सिर्फ मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए, ये सूचनाएं आती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!