Breaking News :
>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
उत्तराखण्ड

वैज्ञानिकों ने किया एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन का निरीक्षण, कहा- जल्द लिक्विड मिरर टेलीस्कोप भी करने लगेगी काम

नैनीताल: आर्यभटट् प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) की गवर्निंग काउंसिल बॉडी के सदस्यों ने शनिवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव प्रो. आशुतोष शर्मा के साथ देवस्थल में स्थापित एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन का निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने कहा कि देश के पास 3.6 मीटर व्यास की दूरबीन की अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध है। इसकी बेहतरीन देखरेख बेहद जरूरी है। शनिवार को काउंसिल के सदस्य वैज्ञानिक तथा डीएसटी सचिव देवस्थल पहुंचे। इस दौरान एरीज के निदेशक डॉ. वहाबउद्दीन ने उन्हें बताया कि दूरबीन की स्थापना के बाद टेस्टिंग में लिए गए प्रथम चरण के चित्र उत्साहजनक रहे हैं। भविष्य में बेहतर परिणाम पाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लिक्विड मिरर टेलीस्कोप भी बनकर तैयार है। जल्द ही यह कार्य करना शुरू कर देगी। वैज्ञानिकों के दल ने 3.6 मीटर व्यास के टेलीस्कोप के संचालन के बारे में कई जानकारियां हासिल कीं। एरीज के डॉ. मनीष नाजा ने एसटी रडार की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बनकर तैयार है। इन दिनों रडार की टेस्टिंग की जा रही है। यह आसमान से 20 किमी की ऊंचाई में हवा का स्थिति, आद्र्रता समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां देगा। हिमालय के मौसम पर नजर रखने के लिए यह रडार महत्वपूर्ण साबित होगा।

एरीज के चेयरमैन प्रो. एसके जोशी ने कहा कि एरीज के पास अब बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही हंै। इनकी देखरेख पर बारीकी से नजर रखने की जरूरत है। मौसम संबधी शोध कार्य में यह रडार मील का पत्थर साबित होगा। टीम ने संपूर्णानंद टेलीस्कोप का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल के सदस्य प्रो. शिवाजी राहा, वित्त मंत्रालय के सलाहकार प्रो. नाम पूरी, प्रो. अभिषेक चंद्र, प्रो. पीसी अग्रवाल, डॉ. शशिभूषण पांडे, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. संतोष जोशी, डॉ. अमितेश ओमर, बेल्जियम के वैज्ञानिक डॉ. जीआन सूडेज, आना, एलेक्सीज, सरगी व कनाडा के पॉल हिक्स, हरीश तिवारी समेत एरीज के वैज्ञानिक आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!