Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र द्वारा सी.आई.एम.एस. कॉलेज देहरादून में आयोजन किया गया वैज्ञानिक संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

हरेला पर्व लोक संस्कृति को समर्पित पर्व है : प्रो० अनीता रावत

हरेला पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण की महत्ता को महसूस कराता है : एडवोकेट ललित जोशी

400 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को दिलाई गयी हरेला-शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2023, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) देहरादून द्वारा हरेला सप्ताह के अंतर्गत शनिवार 22 जुलाई 2023 को सी.आई.एम.एस. कॉलेज कुंआवाला देहरादून में वैज्ञानिक संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआईएमएस परिसर में 120 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर (डॉ०) अनीता रावत ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण के लिए गंभीरता के साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। भारतीय ज्ञान विज्ञान परंपरा और संस्कृति में प्रकृति के पांच महाभूतों को जीवन के लिए बहुत आवश्यक माना गया है। हरेला पर्व प्रकृति को समर्पित लोक पर्व है, हम सभी को पौधारोपण करने के साथ साथ उसकी वर्ष भर देखभाल भी करनी चाहिए। प्रोफेसर अनीता रावत ने इस अवसर पर उपस्थित सभी 400 छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को हरेला-शपथ भी दिलाई।

इस अवसर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने मुख्य अतिथि यूसर्क की निदेशक प्रोफेसर (डॉ०) अनीता रावत व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला आज उत्तराखंड ही नहीं समूचे भारत में लोकप्रिय हो चुका है जो लोगों को प्रकृति के समीप ले जाते हुए उसके संरक्षण की प्रेरणा देता है। हमको अपने जीवन में पौधों का रोपण करने के साथ-साथ तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए व दूसरों को प्रेरित भी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमारे छात्र-छात्राओं को यूसर्क के वैज्ञानिकों से संवाद करने का मौका मिल रहा है।

प्रोफेसर रावत ने कहा कि यूसर्क द्वारा राज्य के विभिन्न विद्यालयों में स्थापित 130 विज्ञान चेतना केंद्रों के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में हरेला सप्ताह मनाया जा रहा है तथा वृहद वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है।

प्रोफेसर (डॉ०) अनीता रावत ने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है, यह हम सब का त्यौहार है और यह हमें अपने परंपरागत लोक पर्वों, जैव विविधता को संरक्षित करने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि विचारों से ही संस्कार आते हैं और यदि आपके विचार अच्छे हैं तो आपके संस्कार भी अच्चे होंगे और यही जीवन का मूलमंत्र है। जिस परिवेश में हम रहते है, वहां सारी रचनाएं, सारा कार्यक्रम, हमारे विचारों का जो भी भाव है हमारे संस्कारों से तय होता है। उन्होंने कहा कि आज हमारी और आपकी पीढ़ी के द्वारा किए गए कार्य आपके जीवन की दशा को तय करेंगे। इस समाज को आपकी पीढ़ी किस दिशा में लेकर जाएगी, यह आपके और हमारे कृत्यों पर निर्भर करेगा। जिस समाज ने अपने संस्कारों को संजोकर रखा है, वो समाज हमेशा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। इस दौरान उन्होंने यूसर्क द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी।

यूसर्क वैज्ञानिक डॉ० ओम प्रकाश नौटियाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हरेला हम सभी को प्रकृति से जोड़ता है और प्रकृति संरक्षण की प्रेरणा देता है। हरेला प्रकृति पूजन का पर्व है। जो लोगों को प्रकृति के समीप ले जाते हुए उसके संरक्षण की प्रेरणा देता है। हमको अपने जीवन में पौधों का रोपण करने के साथ साथ तथा उनका संरक्षण भी करना चाहिए व दूसरों को प्रेरित भी करना चाहिए।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ० राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हम सभी को अपने पर्यावरण की रक्षा करने के लिए आगे आकर कार्य करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा तथा पॉलीथिन का प्रयोग बंद करना चाहिए l

कार्यक्रम के अंत में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान कॉलेज परिसर में 120 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण मुख्य अतिथि प्रोफेसर अनीता रावत, यूसर्क वैज्ञानिकों, कॉलेज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर से यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ० ओम प्रकाश नौटियाल, डॉ० राजेंद्र सिंह राणा, कॉलेज के एडमिन ऑफिसर मेजर (रिटायर्ड) ललित सामंत, प्रिंसिपल डॉ० सुमन वशिष्ठ, वाइस प्रिंसिपल रबीन्द्र कुमार झा, शिक्षख एवं 400 छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर, ????
अवश्य पढ़िए :
https://akashgyanvatika.com/harela-is-a-symbol-of-greenery-and-prosperity-lalit-joshi/

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *