Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन>>उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नित>>एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
ताज़ा खबरेंदेशशैक्षिक गतिविधियाँ

आज 1 जनवरी 2021 से 9 माह बाद केरल के स्‍कूलों में दोबारा पठन-पाठन का कार्य हुआ शुरू, अन्‍य राज्‍यों की योजना पर डालें एक नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शुक्रवार। देश भर के कुछ राज्यों में कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू करने के साथ ही स्कूल खुल गए थे। हालांकि कई राज्य स्कूल को खोलने के पक्ष में नहीं हैं। केरल की तरह जनवरी से कई राज्यों में छठी से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इनमें बिहार, झारखंड सहित कई अन्‍य राज्‍यों के नाम शामिल हैं जहां स्कूलों को खोला जाएगा। जहां तक राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात है तो यहां की सरकार का कहना है कि जब तक कोविड-19 वैक्‍सीन नहीं आ जाता तब तक स्कूल खोलना सही नहीं है।

केरल के तमाम स्‍कूलों में आज से काम-काज का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया। सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत  शुक्रवार, 1 जनवरी 2021 से राज्‍य भर के स्‍कूलों को दोबारा खोल दिया गया है। स्‍कूल की शिक्षिका ने बताया, ‘लंबे समय के बाद बच्‍चों को दोबारा स्‍कूल में देख प्रसन्‍नता हो रही है। एक क्‍लासरूम में केवल 10 बच्‍चों को प्रवेश की अनुमति दी गई है और सभी सुरक्षात्‍मक उपाय किए गए हैं।’  उल्‍लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए बंद स्‍कूलों में 9 माह बाद दोबारा पठन-पाठन शुरू हुआ है।

पश्चिम बंगाल में इस साल न तो माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं होंगी, न ही स्कूल खुलेंगे। शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि माध्यमिक (10वीं बोर्ड) और उच्च माध्यमिक (12वीं बोर्ड) की परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कह चुके हैं कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे। इस वक्त स्कूल शुरू करना बच्चों को कोरोना की तरफ धकेलने जैसा होगा।

बिहार सरकार के आदेशानुसार, 4 जनवरी 2021 से राज्य भर के सभी सरकारी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों को खोल दिया जाएगा। साथ ही इनमें कोविड-19 दिशानिर्देशों का सख्‍ती से पालन होगा।

राजस्थान में भी 4 जनवरी से छठी से 12वीं तक स्कूल खोलने की तैयारी है। देश के सर्वाधिक संक्रमित राज्‍य महाराष्ट्र में 9वीं से 12 वीं कक्षा के छात्रों के लिए 4 जनवरी से स्‍कूलों को खोला जाएगा।

महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया गया है। यहां स्कूल खुलने के बाद टीचर्स का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

झारखंड में तो दिसंबर में ही स्कूल दोबारा खोल दिए गए। वर्ष 2021 में बोर्ड की आगामी परीक्षाओं के कारण केवल 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला गया है। राज्य सरकार ने तय सुरक्षा दिशा-निर्देशों को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया है। यहां स्कूलों में स्टूडेंट्स ऑड-ईवन फार्मूले के तहत कक्षा में पहुंच रहे हैं।

उत्‍तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रदेश में कक्षा 6 से 8वीं तक के स्कूल खोलने की तैयारी में है लेकिन अधिकांश प्रधानाचार्यों ने इनकार किया है। प्रधानाचार्यों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भेजा है और कहा है कि 9 से 12 वीं तक स्कूल खुल रहे हैं जिसमें भी उपस्थित होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या काफी कम है।

मध्य प्रदेश में 18 दिसंबर से ही स्‍कूलों की शुरुआत हो चुकी है। शिक्षा विभाग ने दिसंबर से यहां के स्कूल खोल दिए।  यहां कक्षा 9 और 11 के छात्रों को हफ्ते में एक दो दिन के लिए अभिभावकों की मंजूरी के साथ स्कूल आने की इजाजत दी गई है।

असम व कर्नाटक सरकार ने आज यानि 1 जनवरी से सभी राज्य सरकार की ओर से संचालित स्कूलों को नियमित रूप से खोल दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) की सिफारिशों की मानें तो, सूबे के स्कूल 1 जनवरी, 2021 से कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!