Breaking News :
>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने अनोखे अंदाज़ में विदा किया वर्ष 2020 को, जानिए नए साल का स्वागत कैसे किया ?

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शुक्रवार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने वर्ष 2020 को अपने अंदाज में विदा कर नववर्ष का स्वागत किया। गुरुवार को वे कई संकल्पों के साथ अपने मसूरी रोड स्थित आवास में 12 बजे से एक घंटे के लिए सांकेतिक उपवास पर बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार के खिलाफ सत्याग्रह ही हथियार है।

उपवास के समापन पर हरीश रावत ने कहा कि सत्ता के अहंकार और जुल्म के खिलाफ विपक्ष हो या आम नागरिक, उसके पास केवल सत्याग्रह का रास्ता है। कहा कि राष्ट्रपिता हमको यह रास्ता दिखाकर के गए हैं। दिल्ली के दरवाजे पर हजारों किसान, जिंदगी को खतरे में डालकर, अपनी खेती व जीवन को बचाने के लिए खड़े हैं। केंद्र सरकार, उनकी मांग मानने से इनकार कर रही है। 45 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं, न जाने और कितने किसानों का बलिदान सत्ता चाहती है। उत्तराखंड से भी हमारे किसान जब आंदोलन में भाग लेने के लिए निकले तो उन पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

बाजपुर, रुद्रपुर, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, काशीपुर, दिनेशपुर, जसपुर, हल्द्वानी, लालकुआं, कोई ऐसा हिस्सा नहीं है, जहां से किसान दिल्ली न गए हों। हरिद्वार में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है और उसकी हत्या कर दी जाती है। आक्रोशित लोग सड़क पर उतरते हैं। सरकार उन पर भी आपराधिक धाराओं में मुकदमे दर्ज रही है। उन्होंने कहा कि ये साल बीत रहा है। बहुत सारी कड़वी यादें, ये वर्ष छोड़कर के गया है। कुछ विरासत में देकर गया है।

समाज ने कोरोना की महामारी से अपनों को खोया है। कोरोना आज भी एक खतरे के रूप में विद्यमान है। अर्थव्यवस्था रसातल पर जाने से बेरोजगारी बढ़ी है। न जाने कितने लोग हैं जो आधे पेट खाना खाकर सो रहे हैं। एक अनिश्चय भविष्य उनके सामने है। मैं इस वर्ष को विदा करने के लिए व अपने संकल्पों के साथ पिछले वर्ष की सभी कटु स्मृतियों को भी विदा कर रहा हूं। इस उपवास से मेरे संतृप्त मन को शांति प्राप्त होगी। मैंने यह सत्याग्रह का रास्ता भी इसलिए अपनाया है कि मौन उपवास इस वर्ष की कटु स्मृतियों से मन को शांति देने के लिए जरूरी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!