Breaking News :
>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील>>गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल>>पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश>>आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार>>देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश>>गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी>>नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत>>हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील>>श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण>>सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज>>जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण>>ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

IMS विश्वविद्यालय में सबसे बड़ी किस्म के टार्ट्स तैयार करने की प्रतियोगिता आयोजित की गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून। गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 को IMS यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने आज लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होने के लिए सबसे बड़ी किस्म के टार्ट्स तैयार करने की एक विशेष पाक चुनौती का आयोजन किया।

हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने टार्ट्स (एक बेकरी आइटम) की 550 किस्मों के संयोजन द्वारा लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (एलबीआर) के आगामी संस्करण 2023 में शामिल करने के लिए भेजा जाने वाला नया रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया। 150 मिनट के भीतर 550 किस्मों, प्रत्येक किस्म के दो टुकड़ों का संयोजन, शेफ अभय चमोली और शेफ देवाशीष पांडे, सहायक प्रोफेसर की अध्यक्षता में “फैंटास्टिक 36” नामक आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट के छात्रों, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों की टीम द्वारा प्रयास किया गया। कुल मिलाकर 1100 टार्ट तैयार किए गए।

पूरे आयोजन का उद्देश्य कम से कम समय में टार्ट की अधिकतम किस्मों को तैयार करना था। इस कार्यक्रम में विभिन्न लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय टार्ट किस्मों को विभिन्न प्रकार के टॉपिंग के साथ प्रदर्शित किया गया जिसे टीम “फैंटास्टिक 36” द्वारा तैयार किया गया था।

शेफ अभय चमोली और शेफ देवाशीष ने बताया कि कई अलग-अलग तरह के टार्ट बनाना एक मुश्किल काम था। इसको एक ही समय में तैयार किए जा रहे टार्ट्स का सबसे बड़ा संग्रह बनाने के लिए सभी संभावित तकनीकी प्रकार के टार्ट्स का निर्माण किया गया था। यह कार्य इससे पहले दुनिया में कहीं और नहीं किया गया है।

प्रो. विनय राणा, डीन स्कूल ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे आयोजन के लिए टीम ने व्यापक अध्ययन किया है। इस उपलब्धि की तैयारी के लिए विभिन्न दिनों में विभिन्न अभ्यास सत्र आयोजित किए गए। इस रिकॉर्ड को स्थापित करने का लक्ष्य छात्रों में नई चुनौतियों का सामना करने की इच्छा पैदा करना है और छात्रों के एक समूह के रूप में इस उपलब्धि को हासिल करना टीम वर्क का आदर्श उदाहरण होगा।”

कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति डॉ. गौतम सिन्हा ने सुबह 11 बजे झंडी दिखाकर की और दोपहर 1:30 बजे समाप्त हुई ।
कुलपति, डॉ. गौतम सिन्हा ने कहा कि आईएमएस यूनिसन विश्वविद्यालय को छात्रों और शिक्षकों की उपलब्धि पर बेहद गर्व है। विश्वविद्यालय द्वारा इस तरह की पहल करने के पीछे का उद्देश्य छात्रों के लिए कक्षा से सीखने के अनुभव की शुरुआत करना और एक सार्थक चुनौती लेना है। यह आयोजन देहरादून और उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित करेगा।

इस कार्यक्रम को जजों के पैनल ने देखा और सत्यापित किया: इस पैनल मे सुरेश चंद्र जोशी, अतिरिक्त सचिव उत्तराखंड सरकार, श्री कृष्ण मोहन सिंह परियोजना प्रबंधक उत्तराखंड पेयजल निगम, डॉ. जगदीप खन्ना प्रिंसिपल आईएचएम देहरादून, और विशाल राणा- अधिशाषी अभियंता यूपीसीएल रहे।

इस अवसर पर संकाय सदस्य अमित तारियाल, सुमित प्रताप, नवीन उनियाल, शशिकांत, सुश्री दीपिका सजवान, सुश्री मेघा शर्मा और लैब प्रभारी शैलेंद्र, राजेश कुमार और पुरुषोत्तम भी मोजूद रहे ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!