Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी ने अस्थाई व्यवस्था और बिजली संकट पर विभाग के बैकअप प्लान को लेकर जताई नाराजगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 अप्रैल 2022, शुक्रवार, देहरादून।ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अधिकारियों के प्रति कड़े तेवर दिखे। उन्‍होंने अस्थाई व्यवस्था और बिजली संकट पर विभाग के बैकअप प्लान को लेकर नाराजगी जताई। अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर समाधान के निर्देश दिए। वहीं इस संबंध में मुख्य सचिव ने भी दिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए है।

रुड़की देहात में सात और शहर में पांच घंटे की बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया है। हालात यह है कि ऊर्जा निगम हर दिन बिजली कटौती कर रहा है। लेकिन, कटौती का समय निर्धारित नहीं कर रहा है।

गुरुवार को देहात क्षेत्र में सात और शहर में पांच घंटे की बिजली कटौती हुई है। मार्च के अंतिम सप्ताह से ही गर्मी का प्रकोप बढऩा शुरू हो गया था। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति ने भी आंख मिचौनी करना शुरू कर दिया था। बुधवार को रात्रि आठ बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। लेकिन, इसके बाद फिर से बिजली के आने-जाने का सिलसिला बना रहा। गुरुवार को सुबह के समय शहर के कई हिस्सों की बिजली गुल हो गई। बताया गया कि सुबह मेंटिनेंस के चलते आपूर्ति बाधित हुई है। इसके बाद शाम तीन बजते ही शहर के सभी बिजलीघरों से आपूर्ति बंद हो गई। उपभोक्ताओं ने निगम के अधिकारियों से जानना चाहा कि बिजली कटौती कब तक रहेगी। लेकिन, कोई भी जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद देर शाम तक बिजली कटौती का यह सिलसिला जारी रहा।

लंढौरा में भी शाम 3:00 बजे के बाद से बिजली गुल रही। भगवानपुर में 6 घंटे बिजली कटौती रही है। वहीं कलियर में पहले सुबह दस बजे बिजली गुल हुई। इसके बाद दोपहर 2:15 बजे आपूर्ति सुचारू हुई। इसके बाद फिर से बिजली गुल हो गई। इसी तरह से मंगलौर में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक और फिर डेढ़ बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। झबरेड़ा में भी सात घंटे की बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!