Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार रूपये की योजनाओं की मिली स्वीकृति : महाराज

कांग्रेस राज में जमकर हुए भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले

आकाश वाटिका, 7 फरवरी 2022, सोमवार, पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, आध्यात्मिक गुरु और चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकलांग विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन को 1200 रुपए से बढ़ाकर 1500 करने के साथ-साथ भोजन माताओं, आशा और आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में 1800 रूपये की बढ़ोत्तरी की है।

सोमवार को एकेश्वर मण्डल के अन्तर्गत नौगांवखाल, रणस्वा, धरासू और तुन्नाखाल आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क के दौरान उन्होने भाजपा सरकार की उपलब्धियाँ गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को पति की पैतृक संपत्ति में समान अधिकार दिया है। डबल इंजन की सरकार के कारण ही उत्तराखंड में ऑलवेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का जो कि मेरा वर्षों पुराना स्वप्न था वह आज पूरा हो रहा है। जबकि कांग्रेस राज प्रदेश में जमकर भ्रष्टाचार, घपले और घोटाले होते रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भाजपा सरकार में उनके द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत 189 करोड़ 84 लाख 12 हजार रूपये की धनराशि की सड़कें स्वीकृत की गई हैं। इसके अलावा पीएमजीएसवाई स्टेज-3 के तहत 7 मोटर मार्गो जिनकी लंबाई 65.75 किमी० है की सैद्धांतिक स्वीकृति के पश्चात डीपीआर गठन की कार्यवाही की जा रही है और दुधारखाल-रीठाखाल के मध्य नयार नदी पर 9 करोड़ रूपये की लागत से मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी महाराज ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीण मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 10 करोड़ 84 लाख 83 हजार रूपये की 5 लिफ्ट सिंचाई योजनाएं स्वीकृत की गई जिनसे 210 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा अनेक विकास कार्य किए गए हैं और आगे भी कई योजनाओं पर कार्य किया जाना है। भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास” की अवधारणा को लेकर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता करती है। हमें गर्व है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता हुआ समृद्धशाली राष्ट्रों की श्रेणी खड़ा हो चुका है।

सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने एक ओर विधानसभा क्षेत्र के बणेथ वैण्ड और रिंगवाडी में तो उनके जेष्ठ पुत्र श्रद्धेय रावत ने टोपरिया, भदमोली, खतिगाँव, मलेथा, गुराण तल्ला, गुराण मल्ला, सुनाहलाई और स्योली में जनसम्पर्क किया। वहीं उनके छोटे पुत्र सुयश रावत ने भी वीरोंखाल मण्डल के कोठिला, ढुलखोली, भटवाडो, घनश्याली, कोलरी, तलाई और घोडियाणा में जनसम्पर्क कर अपने पिता सतपाल महाराज के लिए बोट माँगे। इस दौरान सभी स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!