Breaking News :
>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
देश

अमित शाह के साथ पार्टी के अन्य दिग्गज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज होने वाले कार्यक्रम में घोषणा पत्र को जारी करेंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान का प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के अन्य दिग्गज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज होने वाले कार्यक्रम में घोषणा पत्र को जारी करेंगे। पहले यह संकल्प पत्र रविवार को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में जारी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अब संकल्प पत्र जारी करने के स्थल को बदला है। अब भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में जारी किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प को जारी करेंगे।

इससे पहले भाजपा को रविवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र को जारी करना था। इसके लिए अमित शाह लखनऊ आ भी गए थे, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया था। अमित शाह के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न लता मंगेशकर के रविवार को निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र घोषित करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

भाजपा उत्तर प्रदेश ने लोक कल्याण संकल्प पत्र प्रदेशभर से सुझाव एकत्र कर बनाया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में बीते दिनों पार्टी की ओर से आकांक्षा पेटी लांच की गई थी। मुख्यमंत्री ने ‘यूपी नंबर एक, सुझाव आपका, संकल्प हमारा’ अभियान शुरू किया था। लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए सुझाव जुटाने का अभियान 15 दिसंबर, 2022 को शुरू हुआ। प्रदेश की 30 हजार ग्राम पंचायत, सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद किया गया। उनसे सुझाव मांगे गए। आकांक्षा पेटियां लगाई गईं। इसके साथ ही मिस्ड काल और ई-मेल के माध्यम से भी सुझाव लिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!