Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डस्वास्थ

संयुक्त चिकित्सालय भवाली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० जगदीश जोशी को लापरवाहियों के चलते मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय नैनीताल से सम्बद्ध किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जून 2020, नैनीताल (सूचना)। शासकीय कार्यों में उदासीनता, लापरवाही, आवंटित बजट का सदुपयोग न करने, अधीनस्थ स्टाफ पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने, चिकित्सालय में जैव चिकित्सा अपशिष्ट के निस्तारण की अनुचित व्यवस्था, इमर्जेन्सी ड्यूटी में चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के नदारद रहने व इमर्जेन्सी ड्यूटी के अभिलेखों के उपलब्ध न हो तथा लचर कार्यप्रणाली के चलते जिलाधिकारी श्री सविन बंसल के अनुमोदन के पश्चात संयुक्त चिकित्सालय भवाली के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० जगदीश जोशी को तत्काल भवाली से हटाकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय नैनीताल से सम्बद्ध कर दिया गया है। भवाली चिकित्सालय में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी तरीके से जनमानस तक पहुॅचाने के उद्देश्य से डाॅ० हिमांशु काण्डपाल को तैनात किया गया है। इस बाबत मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 12 जून को आदेश जारी कर दिए गये हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भारती राणा ने निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कुमाऊॅ मण्डल से विभागीय जाॅच करायी जाने की संस्तुति की है।

गौरतलब है कि विभिन्न माध्यमों से जिलाधिकारी को भवाली चिकित्सालय के सम्बन्ध में तथा वहाँ के स्टाफ व डाक्टरों की शिकायतों को जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने समय-समय पर भवाली चिकित्सालय की जाँच मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० टी के टम्टा तथा तहसीलदार धारी से करायी। सभी जाॅच अधिकारियों ने पीएचसी भवाली के कार्यों को लेकर जो रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी है, वह डाॅ० जगदीश जोशी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। रिपोर्टों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने सीएमओ से तत्काल डाॅ० जगदीश जोशी को हटाने का अनुमोदन प्रदान किया। जिसके क्रम में सीएमओ द्वारा डाॅ० जगदीश जोशी को नैनीताल सीएमओ ऑफिस सम्बद्ध कर दिया है।

गौरतलब है कि मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत कुमार द्वारा 19 दिसम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में कई कमियाॅ व अनियमित्ताऐं पायी थी। इसके उपरान्त 29 मई को तहसीलदार धारी द्वारा भी निरीक्षण किया गया था, जिसमें पाया गया कि पूर्व में पायी गयी कमियों व अनियमित्ताओं पर डाॅ० जगदीश जोशी द्वारा कोई भी प्रभावी कार्यवाही नहीं की गयी और वर्तमान में अस्पताल में खामियाॅ और बढ़ गयी हैं। इसके बाद उप जिलाधिकारी नैनीताल तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल द्वारा 29 मई तथा 6 जून को पुनः स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण में भी स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा राजकीय कार्यों के सम्पादन में लापरवाही बरती जा रही थी। बार-बार उच्चाधिकारियों के निरीक्षण के उपरान्त भी लापरवाही की पुनरावृत्ति होना पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में पायी गयी कमियों, अनियमित्ताओं पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक केन्द्र से स्पष्टीकरण माँगा गया, आख्या के अवलोकन से विदित है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवाली में पायी गयी अनियमित्ताओं तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कर्मचारियों का अनुपस्थित होना, विलम्ब से पहुँचना, कार्मिकों के कार्यों से सम्बन्धित रोस्टर का निर्धारण न होना, पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न किया जाना, दवा वितरण कक्ष में स्टाॅक मिलान में अन्तर होना आदि के सम्बन्ध में डाॅ० जगदीश जोशी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

उप जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा सौंपी गयी जाँच रिपोर्ट में कहा है कि चिकित्सालय में ड्यूटी रोस्टर भी अस्पष्ट था। चिकित्सालय के 14 अधिकारी एवं कर्मचारी चिकित्सालय परिसर में न रहकर बाहर रहते हैं। जिस कारण आपातकालीन स्थिति में समय से कार्य स्थल पर कर्मचारियों का पहुँचना संभव नहीं है। चिकित्सालय के सीसीटीवी कैमरे भी खराब पाये गये। आपातकालीन ड्यूटी रोस्टर तथा पंजिका भी नहीं पायी गयी। चिकित्सालय में आवंटित बजट के सापेक्ष व्यय काफी कम पाया गया। उप जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा राजकीय कार्यों में घोर लापरवाही बरती जा रही है तथा चिकित्सालय में व्याप्त अनियमित्ताओं से जहाँ एक ओर उपचार हेतु आने वाले आम जनमानस को परेशानी हो रही है तथा उनको यथोचित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। इस प्रकार चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। जाँच आख्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भारती राणा ने डाॅ० जगदीश जोशी को भवाली चिकित्सालय से हटा दिया है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *