Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

सराहनीय पहल : जिलाधिकारी द्वारा की गयी जन समस्याओं की सुनवाई की शुरूआत, त्वरित समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 18 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में फरियादियों द्वारा प्रस्तुत  की गयी समस्याओं की जनसुनवाई करते हुए उसके समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। जन सुनवाई के लिए पहले पंजीकरण कराने वाले 25 फरियादियों में से आज 19 फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गये, जिनका जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया और आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर  शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिकतर प्रकरण सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण से सम्बन्धित सामने आये।

[box type=”shadow” ]अतिक्रमण से सम्बन्धित प्रकरण के तहत्:

  • हाथी-बड़कला गाँव में सड़क पर अतिक्रमण करने से 20 परिवारों का मुख्य सड़क से सम्पर्क टूटने की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को जाँच कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
  • इसी प्रकार विकासखण्ड कालसी में व्यास नहरी में सार्वजनिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की शिकायत शिकायत के क्रम में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को इस पर तत्काल  संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये।
  • चाय बगान की भूमि निरंजनपुर में भूमि को अवैध विक्रय करने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी वि/रा को इस पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। [/box]
  • जिलाधिकारी ने  चकतुवाला वार्ड-68 में भूमि कटाव से बचाव हेतु पुश्ता निर्माण के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता सिंचाई विभाग को, ग्राम पंचायत आमवाला में पेयजल समस्या के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को तथा अजबपुरकलां के एकता कालोनी में पेयजल व विद्युत कनेक्शन के सम्बध में उत्तराखण्ड पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देशित किया।
  • इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में पारिवारिक विवाद, दिव्यांग पेंशन लगवाने, डेंगू से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा फाॅगिंग करवाने, लाॅकडाउन की वजह से आर्थिक मदद की माँग इत्यादि से सम्बन्धित प्रकरण फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गये, जिसके त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को समाधान कराते हुए कृत कार्यवाही से उनको भी अवगत कराने के निर्देश दिये।

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा शुरू की गयी जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने वाले फरियादियों की थर्मल सक्रीनिंग की गयी तथा प्राॅपर सेनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

विदित है कि जिलाधिकारी सप्ताह में 3 दिन सोमवार, वृहस्पतिवार तथा शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा दूरभाष पर अथवा व्यक्तिगत सूचना देकर जो पहले पंजीकरण करवायेगा उसी अनुसार  एक दिन में अधिकतम 25 फरियोदियों की समस्याओं की सुनवाई की जायेगी, जिसके क्रम में कोरोना वायरस कोविड-19 की अवधि के पश्चात आज जिलाधिकारी द्वारा पहली जनसुनवाई की गयी।

सम्बंधित खबर के लिए क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/dm-18-june-se-ligon-ki-samasyaon-ki-sunne-ke-liye-collectorate-mai-uplabdh-rahenge/ 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!