Breaking News :
>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सांसद आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागाँव में आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी हुए संतुष्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। राजकीय इण्टर काॅलेज जंगलियागाँव में मुख्य विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने सांसद आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागाँव में आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों पर सन्तोष व्यक्त किया। सोमवार 19 अक्टूबर 2020 को कार्यों की समीक्षा के दौरान सड़क, पेयजल, उद्यान, मनरेगा कार्यों की गहन समीक्षा की गई व प्रगति संतोषजनक पाई।
ब्लाॅक प्रमुख/सांसद प्रतिनिधि डाॅ० हरीश बिष्ट ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर आदर्श ग्राम पंचायत जंगलियागाँव का भम्रण किया गया एवं वहाँ पर किये गये कार्यो की माॅनिटरिंग की गई। तांकि क्षेत्रीय सांसद महोदय के अनुरूप कार्यों को किया जा सके। डाॅ० हरीश बिष्ट ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अनेक चुनौतियाँ थी, उसके बावजूद भी चुनौतियों को स्वीकारते हुए कार्यों को गति दी गई। उन्होंने जंगलियागाँव से बुढ़ाधूरा तक सड़क में डामीकरण एवं पैराफीट बनाने की बात रखी। ललित भटृ ने बुढ़ाधूरा पेयजल लाईन जगह-जगह क्षतिग्रस्त की बात उठाते हुए ठीक कराने की माँग रखी। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल लाईन शीघ्र मरमत कराने के निर्देश मौके पर दिये।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन मोहन सिंह कुल्याल, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० पी.एस. भण्डारी, डीपीआरओ ए.पी. सिंह, अग्रणी बैक प्रबंधक एम.एस. जंगपांगी अधिशासी अभियंता लोनिवि ए.बी. काण्डपाल, पीएमजीएसआई के.एस. बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी एच.एल. गौतम सहित लक्षमण गंगोला, लीलावती पलडियाँ, जया बोहरा, दुर्गा दत्त पलडियाँ, धीरेन्द्र सिंह जीना, उमेश पलडियाँ, रघुनाथ पलडियाँ आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!