Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ा, फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अक्टूबर 2020, मंगलवार। पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पराली जलाए जाने का असर दिल्ली-एनसीआर के वायु प्रदूषण में साफ देखा जा रहा है। मौसम के जानकारों की मानें तो फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार भी नहीं नजर आ रहे हैं। वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत की मानें तो सोमवार को हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी औैर गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इससे प्रदूषण थोड़ा कम रहा। मंगलवार को भी यही स्थिति बने रहने की उम्मीद है। बुधवार से हवा पूर्वी हो जाएगी और उसकी रफ्तार भी मंद होगी। उस सूरत में प्रदूषण भी बढ़ेगा।

इसके अलावा, केंद्र सरकार के अधीन वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, एयर इंडेक्स फिलहाल खराब श्रेणी में ही बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाए जाने के मामले लगातार सामने आने के कारण अभी और सुधार की कोई गुंजाइश नहीं लग रही।  केंद्र सरकार के अधीन आने वाली वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पड़ोसी राज्यों में 1230 खेतों में पराली जलाई गई, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। दिल्ली-एनसीआर के सभी शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआइ 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में बना हुआ है।

हवा की रफ्तार बढ़ने से सोमवार को थोड़ा नियंत्रण में रहा प्रदूषण

हवा की रफ्तार बढ़ने से सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण थोड़ा नियंत्रण में रहा, इसका कुछ-कुछ एहसास मंगलवार सुबह भी नजर आया। मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों को सांस लेने में कोई खास परेशानी नहीं हुई। सोमवार को सभी जगह का एयर इंडेक्स 250 के आसपास रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद बुधवार से हवा की दिशा और गति बदलने पर स्थिति फिर बिगड़ सकती है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 244 रहा। ज्ञात हो कि रविवार को यह 254 दर्ज हुआ था। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 254, गाजियाबाद का 253, ग्रेटर नोएडा का 238, गुरुग्राम का 245 और नोएडा का 236 रिकॉर्ड किया गया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली का पीएम 2.5 जहां सोमवार को 106 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर रहा, वहीं पीएम 10 का स्तर 218 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में बना रहा। राजधानी में अभी प्रदूषण से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। इसकी बड़ी वजह हवा की गति मंद पड़ना और उत्तर-पश्चिमी हवा के साथ पंजाब, हरियाणा, उप्र से पराली का धुआं लगातार दिल्ली पहुंचना भी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *