Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
खेल-जगतताज़ा खबरें

संजू सैमसन ने कहा – IPL के बारे में नहीं, लोगों के बारे में सोच रहा हूँ

 आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल, 2020, गुरुवार। राजस्थान रॉयल्स के लिए लंबे समय से आइपीएल खेलते आ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा है कि वे इस समय आइपीएल के बारे में नहीं, बल्कि लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि देश और दुनिया इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बने संजू सैमसन को फिर से आइपीएल में खुद को साबित करना था, लेकिन ये लीग फिलहाल के लिए सस्पेंड है।

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इन दिनों अपने घर पर हैं, क्योंकि देश में लॉकडाउन है। ऐसे में संजू सैमसन अपनी पत्नी के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि अपने पुराने दोस्तों के साथ भी वे वीडियो कॉल के जरिए बात करते हैं। संजू सैमसन ने TOI को दिए एक इंटरव्यू में कहा है, “हर कोई आइपीएल के स्थगित होने के बारे में बात कर रहा है, लेकिन स्वास्थ्य और लोगों की सुरक्षा देश और दुनिया में सबकी प्राथमिकता है।”

IPL के बारे में नहीं सोच रहा- सैमसन

संजू सैमसन ने कहा है, “पूरी ईमानदारी से कहूं तो मैं इस पल आइपीएल के बारे में नहीं सोच रहा। पहले इन परिस्थितियों से हमें निपटना होगा और फिर स्थिति नियंत्रण में होने के बाद इसके बारे में सोचा जा सकता है। स्थिति सुधरने के बाद जिम्मेदार लोग आइपीएल के बारे में फैसला करेंगे।” बता दें कि संजू सैमसन को इस आइपीएल से काफी आस हैं, क्योंकि इसी के प्रदर्शन के दम पर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी जानी है, लेकिन अभी इस लीग का भविष्य इस साल तय नहीं है।

संजू सैमसन ने कीवी दौरे को लेकर बताया, “मैं न्यूजीलैंड के दौरे को बेहतर तरीके से देखता हूं, क्योंकि मुझे विराट भाई और रोहित भाई जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिला। उनसे सीखने के लिए काफी कुछ है अगर हम सिर्फ उनको देखते ही रहें कि किस तरह से वे खुद को मैदान के अंदर और मैदान के बाहर अपने संभालते हैं तो भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। खासकर, दुनिया की बेस्ट क्रिकेट टीम के हिस्सा होना कोई छोटी बात नहीं है।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!