Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लॉकडाउन उल्लंघन करने पर दर्ज किए गए 75 मुकदमे

 आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल, 2020, गुरुवार। पुलिस के सख्त रुख और लगातार दर्ज हो रहे मुकदमे के बाद भी प्रदेश में लॉकडाउन उल्लंघन की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बुधवार को प्रदेश भर में 75 मुकदमे दर्ज किए गए और 258 को गिरफ्तार किया गया। वहीं, हरिद्वार के भगवानपुर में पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दस युवकों को मुर्गा बनाकर सबक सिखाया।

पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश भर में अब 1086 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 4435 की गिरफ्तारी की जा चुकी है। वहीं, मोटर वाहन अधिनियम के 13 हजार 151 वाहनों का चालान किया जा चुका है। 3499 वाहनों को सीज करते हुए 60 लाख 51 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार चेतावनी दी जा रही है कोरोना संक्रमण से बचे रहने के लिए घर में लॉकडाउन रहना बेहद जरूरी है।

हरिद्वार, रुड़की में 28 गिरफ्तार 

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हरिद्वार में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 23 वाहन सीज किए गए, जबकि 29 का चालान किया गया। हरिद्वार में चार जबकि रुड़की में विभिन्न स्थानों पर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन और शांति व्यवस्था भंग करने में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार शांति भंग में और 12 आपदा एक्ट के उल्लंघन में दबोचे गए। शांति भंग में अब तक 94 गिरफ्तार हो चुके हैं। आपदा एक्ट के 132 मुकदमों में 380 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पोर्टल संचालक पर दर्ज कराया मुकदमा

विदेश से लौटे अफसरों की बिना मेडिकल जांच कराए कोरोना ड्यूटी में लगाए जाने की खबर चलाने पर प्रशासन ने एक पोर्टल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रायपुर थाने में बुधवार देर रात स्वास्थ्य महानिदेशालय के राज्य नोडल अधिकारी की ओर से तहरीर दी गई है। कोरोना को लेकर किसी पोर्टल पर जिले में यह पहला मुकदमा बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के राज्य नोडल अधिकारी आइडीएसपी डॉ0 पंकज सिंह की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीते दो अप्रैल को एक न्यूज पोर्टल ने कोरोना ड्यूटी में लगे अफसरों के सबंध में एक खबर चलाई।

 खबर में बताया गया था कि कोरोना ड्यूटी में लगाए गए नोडल अधिकारी व अन्य विभागीय उच्च अधिकारी कुछ दिन पहले विदेश व देश के विभिन्न स्थानों से लौटे हैं और यहां आने के बाद बिना किसी मेडिकल टेस्ट के स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ गए। इतना ही नहीं यह भी लिखा गया कि इन सभी को कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए तैनात किया गया है। डॉ0 सिंह ने कहा कि यह तथ्य निराधार हैं और इससे आम जनमानस में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है।

कहा कि स्वास्थ्य विभाग की छवि धूमिल हुई और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। यही नहीं पूरी निष्ठा के साथ कार्य में जुटे अधिकारियों की व्यक्तिगत एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को भी क्षति पहुंचाई गई। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में लगे अधिकारियों के मनोबल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस मामले में डॉ0 सिंह ने डीआइजी अरुण मोहन जोशी को तहरीर दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!