Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
फिल्म-जगतराजनैतिक-गतिविधियाँ

संजय राउत बोले, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूँ, संबित पात्रा ने कसा तंज ‘हवेली’ में ऐसा क्या है

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2020, सोमवार। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अभिनेत्री कंगना रनोट और शिवसेना नेता संजय राउत  के बीच तकरार जारी है। हाल ही में कंगना को अपशब्द कहने के बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है। इस बीच संजय राउत ने शायराना अंदाज में ट्वीट करते हुए लिखा है कि पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं। जिसपर भाजपा नेता संबित पात्रा ने तंज कसा है।

संजय राउत ने ट्वीट किया, ‘मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं।’ हालांकि उन्होंने इस ट्वीट में किसी का जिक्र नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि उनका यह ट्वीट कंगना के साथ जारी विवाद को लेकर ही है।

वहीं, संजय राउत के इस ट्वीट पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने तंज कसा है। संबित ने ट्वीट कर कहा, ‘यही तो दुनिया पूछ रही है… आखिर ऐसा क्या है ‘हवेली’ में जो आप ‘Drugs, Death & Dhoka’ नामक तूफ़ान के रुख़ को किसी भी क़ीमत पर मोड़ना चाहते हो।

बता दें कि सुशांत के मामले में कंगना लगातार मुंबई पुलिस पर लगातार सवाल उठा रही हैं। इसको लेकर हाल ही में संजय राउत ने कंगना रनोट को अपशब्द कह दिया जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही है। कंगना रनोट को लेकर दिए बयान पर माफी मांगने के सवाल पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि क्या कंगना रनौत में इतनी हिम्मत है कि वो अहमदाबाद के बारे में भी ऐसा बोल सकें? उन्होंने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनोट अगर महाराष्ट्र से मांफी मांगेगी तो ही मैं माफी के बारे में सोचूंगा।

इससे पहले कंगना ने एक ट्वीट में लिखा कि कुछ लोग मुझे मुंबई न आने के लिए धमका रहे हैं। इसलिए मैंने निश्चय किया है कि मैं नौ सितंबर को मुंबई जाऊंगी। मैं वह समय भी पोस्ट करूंगी, जब मुझे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरना होगा। किसी के बाप में हिम्मत हो, तो रोक ले। कंगना के इस ट्वीट पर राउत ने कहा कि कंगना को आने दो, देख लेंगे। राउत ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि मुंबई मराठियों के बाप की है। जिन्हें यह मान्य नहीं है, उन्हें उनका बाप दिखा दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!