Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

फिर चलेगी नंदा देवी एक्‍सप्रेस, 10 से बुक होंगे टिकट; इन यात्रियों को मिलेगी सुविधा

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर, 2020, सोमवार। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे देहरादून से एक और ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू करने जा रहा है। 12 सितंबर से देहरादून से कोटा जंक्शन जाने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस फिर संचालित होगी। ट्रेन की समय सारिणी पूर्ववत रहेगी। कोरोनाकाल में देहरादून से चलने वाली यह तीसरी ट्रेन है। इससे पहले एक जून को यहां से नई दिल्ली जनशताब्दी और काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया था।

रेलवे ने त्योहारी सीजन को देखते हुए 12 सितंबर से देशभर में 80 नई विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें देहरादून से संचालित होने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस का नाम भी शामिल है। यह ट्रेन रोजाना देहरादून से हरिद्वार-रुड़की-मुजफ्फरनगर-मेरठ-गाजियाबाद-ह. निजामुद्दीन-मथुरा-भरतपुर-गंगापुर सिटी-सवाई माधोपुर होते हुए कोटा जाती है और इसी रूट से वापस देहरादून आती है।

देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि नंदा देवी एक्सप्रेस से सफर के लिए 10 सितंबर से बुकिंग शुरू होगी। यह ट्रेन रोजाना देहरादून से अपने निर्धारित समय रात 10:55 मिनट पर कोटा के लिए रवाना होगी। कोटा से चलकर दून आने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस यहां सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचेगी।

विशेष ट्रेनों से परीक्षा देने पहुंचे 119 छात्र

नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) व नेवल एकेडमी की परीक्षा के लिए चलाई गई तीन विशेष ट्रेनों से 119 छात्र परीक्षा देने देहरादून पहुंचे। स्टेशन के बाहर से प्रशासन ने बसों से छात्रों को उनके केंद्र तक पहुंचाया। देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि एनडीए व नेवल एकेडमी की परीक्षा के लिए तीन ट्रेनों से कुल 119 यात्री देहरादून पहुंचे। सुबह छह बजे दिल्ली से देहरादून पहुंची ट्रेन से 40 यात्री आए। सुबह साढ़े छह बजे मुरादाबाद से देहरादून पहुंची ट्रेन से 37 छात्र और सात बजे दिल्ली से देहरादून पहुंची ट्रेन से 42 छात्र देहरादून पहुंचे। सभी छात्रों को शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए निकास द्वार पर थर्मल स्क्रीनिग कर बाहर भेजा गया। इसके बाद प्रशासन में छात्रों को बसों में बैठकर उनके केंद्र तक पहुंचाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!