Breaking News :
>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड>>एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
फिल्म-जगतमनोरंजन

थलापति विजय की ‘लियो’ से सामने आई संजय दत्त की ‘पहली झलक’

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 1 अगस्त 2023, मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता संजय दत्त के 64वां जन्मदिन मौके पर उनके चाहने वाले के लिए उनकी फिल्म डबल आईस्मार्ट से उनका पहला लुक जारी किया गया था। अब उनकी एक और चर्चित फिल्म लियो से उनका एक वीडियो जारी किया गया है। थलापति विजय की यह फिल्म अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती है। निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक टीजर के जरिए फिल्म में संजय दत्त की पहली झलक दिखाई दी है।फिल्म में संजय नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगे। उनके किरदार का नाम एंटनी दास है।लोकेश ने एंटनी दास की झलक साझा करते हुए लिखा, हम सभी की तरफ से आपके लिए एक छोटा सा तोहफा संजय दत्त सर। आपके साथ काम करना खुशी की बात थी।इस टीजर का बैकग्राउंड स्कोर दर्शकों को खास पसंद आ रहा है।

लियो 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म में कश्यप के अलावा 2 निर्देशक, मैसस्किन और गौतम मेनन, महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। कश्यप ने खुद लोकेश की किसी फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी। वह लोकेश की फिल्मों के डेथ सीन से काफी प्रभावित थे।

लियो मूल रूप से तमिल फिल्म है। इस फिल्म को लेकर विजय के प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है।पिछले दिनों इस फिल्म ने केरल में एक रिकॉर्ड बनाया था। इस मामले में इसने आरआरआर से लेकर बाहुबली 2 और पोन्नियिन सेल्वन 2 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया। फिल्म के केरल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 16 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। यह केरल में किसी भी गैर-मलयालम फिल्म के लिए किया गया अब तक का सबसे बड़ा सौदा है।

लियो के अलावा संजय पुरी जगन्नाध की फिल्म डबल आइस्मार्ट का हिस्सा हैं।वह शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो करते दिखेंगे। बॉलीवुड प्रशंसकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।द गुड महाराजा में संजय जामनगर के महाराजा जाम साहिब का किरदार निभाते दिखेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये का है। संजय बाप फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, जैकी श्रॉफ और सनी देओल नजर आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!