Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डदेहरादून

चिकित्सा सेवा सम्मान-2023 से सम्मानित हुए एडवोकेट ललित जोशी

चेयरमैन ललित जोशी अपने संस्थान में हर साल 300 बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का बीड़ा उठाए हैं।

300 बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देना एक क्रांतिकारी कार्य है

एडवोकेट ललित जोशी नि:स्वार्थ और सामाजिक दायित्व की भावना से यह काम कर रहे हैं, वह एक मिसाल है : राकेश बिज्लवाण

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 1 अगस्त 2023, देहरादून। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख संस्था विचार एक नई सोच ने शनिवार को सीआईएमएस & यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन ललित जोशी को विगत 20 वर्षों से चिकित्सा शिक्षा/उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए सम्मानित किया। संस्था ने चेयरमैन ललित जोशी द्वारा चलाए जा रहे सुपर-300 अभियान के लिए उनकी सराहना की। चेयरमैन जोशी अपने संस्थान में हर साल 300 बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने का बीड़ा उठाए हैं।

विचार एक नई सोच संस्था के सचिव राकेश बिज्लवाण ने कहा कि एडवोकेट ललित जोशी नि:स्वार्थ और सामाजिक दायित्व की भावना से यह काम कर रहे हैं, वह एक मिसाल है। विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सीआईएमएस संस्थान पहुंचा। संस्था ने इस मौके पर चेयरमैन ललित जोशी का एक स्मृति चिन्ह, शाल और बुके देकर सम्मानित किया। संस्था के सदस्यों ने चेयरमैन ललित जोशी के शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। सचिव राकेश बिज्लवाण ने कहा कि सीआईएमएस का यह प्रयास उत्तराखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। 300 बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा देना एक क्रांतिकारी कार्य है। उन्होंने इसके लिए चेयरमैन ललित जोशी का आभार जताया।

इस मौके पर चेयरमैन ललित जोशी ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुपर 300 मिशन एजुकेशन स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के योग्य 300 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जा रही है। पिछले वर्ष संस्थान द्वारा 146 छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा दी गयी है। इस साल 300 बच्चों को शिक्षा देने का लक्ष्य रखा गया है। उनके अनुसार शिक्षा से महज एक मनुष्य का जीवन ही नहीं संवरता, बल्कि परिवार, समाज और देश का जीवन भी संवरता है। उनका लक्ष्य है कि प्रदेश के हर बच्चे को उच्च शिक्षा मिले ताकि उसका सर्वांगीण विकास हो सके।

यह बता दें कि जहां एक ओर देहरादून के उच्च शिक्षा संस्थान हजारों रुपये प्रति सेमेस्टर फीस लेकर युवाओं को बीबीए, बीसीए, बीएससी-आइटी, एमएससी की पढ़ाई करवा रहे हैं, वहीं सीएमआईएस और यूआईएचएमटी संस्थान में गरीब, निर्धन, कोरोनाकाल में अपने स्वजन को खोने वाले विद्यार्थियों को बिना ट्यूशन फीस लिए पढ़ा रहा है। संस्थान में राज्य आंदोलनकारियों, आपदा पीड़ित छात्र-छात्राओं, कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चों, लोक कलाकार एवं रंगकर्मियों, देश के लिए बलिदान हुए जवानों के बच्चों को लगभग नि:शुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जा रही है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य अमित अमोली और घनश्याम जोशी ने चेयरमैन ललित जोशी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘नशे को ना, जिन्दगी को हाँ‘ की सराहना की।

गौरतलब है कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सजग इंडिया के माध्यम से विगत 15 से अधिक वर्षों से नशा उन्मूलन को लेकर प्रयासरत हैं, 2005 में हल्द्वानी से उन्होंने इस अभियान शुरूआत की थी, और अब तक लाखों युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं। युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए वह 1500 से अधिक स्कूलों में 7 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर चुके हैं। जनवरी 2023 में भी उन्होंने प्रदेश भर के सभी जनपदों में 50 से अधिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर किया और 40 हजार से अधिक युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विचार एक नई सोच संगठन के अमित अमोली, अवधेश नौटियाल, रमन जयसवाल, शिव सिंह, हरीश कंडवाल आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

सत्र 2023-24 में इन कोर्सों में दिया जा रहा है प्रवेश :

बीबीए, बीसीए, बीएससी.आईटी, बी.ए. ऑनर्स इन मॉस कम्युनिकेशन, बी. लिब, बीएचएम, डीएचएम, बी.एससी. मेडिकल माइक्रोबॉयोलाजी, बी.एस.सी. आप्टोमैट्री, बी.एस.सी.ओटी., बीएमआरआईटी, बीपीटी,बीएमएलटी, बीएससी (पीसीएम/जेडबीसी) बीए, बीकॉम, बी. कॉम ऑनर्स, डिप्लोमा इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन यौगिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन फिटनेस एंड स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस अकाउंटिंग एंड टैक्सएशन, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन वाटर सैनिटाइजेशन एंड हाईजिन।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!