Breaking News :
>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

समीर वानखेड़े की पत्नी ने सोशल मीडिया में एक प्रेरक पोस्ट लिखी, कहा “सत्य की ही जीत होती है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। आर्यन ख़ान से जुड़े क्रूज़ ड्रग्स केस में ज़बरदस्त ट्विस्ट आया है। इस केस की जांच का नेतृत्व कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। केस के एक स्वतंत्र गवाह प्रशांत सैल के इन आरोपों का जवाब वानखेड़े ने एनडीपीएस कोर्ट में दिया है।

वहीं, एनसीबी ने समीर वानखेड़े पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय टीम गठित है। इस सबके बीच समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानेखेड़े ने सोशल मीडिया में एक प्रेरक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि सत्य की ही जीत होती है।

एक्ट्रेस और उद्यमी क्रांति ने सोमवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- जब आप लहरों के विपरीत तैरते हो, यह आपको डुबो सकती है, लेकिन सर्वशक्तिमान आपके साथ है तो दुनिया की कोई लहर इतनी बड़ी नहीं कि आपको डुबो सके। क्योंकि, सच वही जानता हैं। सत्यमेव जयते।

क्रांति ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भी कई ऐसी पोस्ट को शेयर किया है, जिनमें समीर वानखेड़े के प्रति समर्थन जताया गया है। बता दें, शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान की गिरफ़्तारी के बाद क्रूज़ ड्रग्स केस में राजनीति भी गर्मा गयी है। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर कई आरोप लगाये हैं। सोमवार को उन्होंने वानखेड़े पर पिता का नाम बदलने का आरोप लगाया, जिसका उन्होंने एक प्रेस रिलीज़ के ज़रिए जवाब दिया।

समीर की ओर से कहा गया कि उनके पिता ज्ञानदेव कचरूजी महाराज पुणे के स्टेट एक्साइज़ डिपार्टमेंट से 30 जून 2007 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता हिंदू हैं और उनकी मां स्वर्गीय ज़हीदा मुस्लिम थीं। समीर वानखेड़े ने आगे बताया कि 2006 में स्पेशल मैरेज एक्टर 1954 के तहत उन्होंने डॉ. शबाना कुरैशी से शादी की थी और 2016 में उनका तलाक़ हो गया था। 2017 में उन्होंने क्रांति दीनानाथ रेडकर से शादी की थी।

समीर वानखेड़े ने सोशल मीडिया के ज़रिए लगाये गये आरोपों को उनके परिवार की निजता पर हमला और मान-हानि करने वाला करार दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!