Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में अब पुलिस और पीएसी की ट्रेनिंग में होगा आपदा प्रबंधन का भी कोर्स : DGP अशोक कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अक्टूबर 2021, सोमवार, रुद्रपुर। आपदा के बाद जगह जगह गंदगी हो गई है। उसे समेटना जरूरी है, नहीं तो जलजनित महामारी हो सकती है। उत्तराखंड में अब पुलिस और पीएसी की ट्रेनिंग में आपदा प्रबंधन का भी कोर्स होगा। यह बात डीजीपी अशोक कुमार ने कहीं। वह सोमवार को एसएसपी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा में 80 लोगों की मौत हुई है और 10 लोग गायब है। अलर्ट का काफी फायदा मिला नहीं तो नुकसान 10 गुना हो सकता था। कहा कि उन्होंने सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पुलिस लाइन और पीएसी परिसर में भी जलभराव से काफी नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है।

डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि आपदा में लोगों के दस्तावेज या तो बह गए हैं या फिर खराब हो गए हैं। ऐसे स्थिति में पुलिस और सीपीयू को एक माह तक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चेकिंग न करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि लोगों की दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पुलिस संबंधित विभागों के साथ मिलकर शिविर लगाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि अलर्ट मिलते ही पुलिस ने 65 हजार लोगों को पहाड़ जाने से रोका और 9 हजार लोगाें का रेस्क्यू किया।

डीजीपी ने कहा कि 31वीं वाहिनी पीएसी में बाढ़ राहत दल को भी एनडीआरएफ की तर्ज पर संयत्र देकर प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही उत्तराखंड में होने वाली पुलिस और पीएसी की भर्ती के दौरान उन्हें आपदा प्रबंधन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पत्रकार वार्ता में डीआइजी कुमाऊं मंडल नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह मौजूद थे।

डीजीपी अशोक कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

  • डीजीपी अशोक कुमार ने रुद्रपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के भूतबंगला और रम्पुरा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। बाद में वह ट्रांजिट कैंप पहुंचे और संजय नगर खेड़ा में आई आपदा के पीड़ितों से मुलाकात की। साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनीं।

सिडकुल चौकी बनेगा थाना

  • डीजीपी ने पूर्व में सिडकुल चौकी को थाना बनाने की बात कहीं थी। सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि यह तय शासन स्तर पर होना है। प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।

300 पुलिस कर्मी हो चुके निलंबित

  • पुलिस की छवि खराब करने वाले करीब 300 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को एक साल में निलंबित भी किया गया है।
  • डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस की छवि देशभर में अच्छी है। पुलिस का डर बदमाशों में होना चाहिए, न कि नागरिकों पर। लेकिन कुछ पुलिस कर्मियों के खिलाफ समय समय पर शिकायत मिलते रहती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!