Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

समाज के कमजोर, असहाय और गरीब वर्ग को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करना व पीड़ित मानवता की सेवा करने का बीड़ा उठाया जिलाधिकारी सविन बंसल ने

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 1 जनवरी 2020 (सूचना)। रेडक्राॅस सोसाईटी मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर, असहाय और गरीब वर्ग को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करना व पीड़ित मानवता की सेवा करना है। इसको जनपद में चिरतार्थ करने के लिए जिलाधिकारी ने सविन बंसल ने बीड़ा उठाया। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमित्ताओं के कारण बन्द पड़े जन औषधि केन्द्रों को जनवरी अन्त तक सुचारू किया जाएगा। अध्यक्ष रेडक्राॅस सोसाईटी श्री बंसल ने कुन्दन लाल, मा.करामत हुसैन व शान्ति देवी को बीमारी उपचार हेतु 5-5 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने बुद्धवार को जिला कार्यालय सभागार में रेडक्राॅस की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि सभी चिकित्सालयों के पीएमएस, सीएमएस अपने चिकित्सकों से दवाओं की मांग लेते हुए शीघ्र उपलब्ध कराये ताकि जन औषधि केन्द्रों के लिए दवाओं की मांग बीपीपीआई को भेजी जा सके।
श्री बंसल ने एक्सायरी दवाईयाॅ कंपनी से 7 दिन के भीतर उठवाने के निर्देश सचिव रेडक्रॅास को दिए, यदि कम्पनी नही उठती है तो 15 दिन के भीतर दवाएँ नियमानुसार नष्ट कर दी जाएं। श्री बंसल ने निर्देश दिए कि जन औषधि केन्द्रों को नियम विरूद्ध एवं बिना आर्डर के उपलब्ध करायी गयी दवाईयों का भुगतान का निर्णय स्पेशल आडिट रिपोर्ट मिलने के उपरान्त ही लिया जाएगा। स्पेशल आडिट टीम शीघ्र जनपद में आडिट हेतु आ रही है, जिससे पूर्व में हुई अनियमित्ताऐं उजागर होंगी। श्री बंसल ने कहा कि सोसाईटी को किसी भी दशा में हानि नहीं पहुॅचने दी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जन औषधि केन्द्र चिकित्सालयों के अभिन्न अंग हैं, जिन चिकित्सालयों में जन औषधि केन्द्र संचालित हैं, सम्बन्धित चिकित्साधीक्षक व मुख्य चिकित्साधीक्षक जन औषधि केन्द्रों का सक्रियता से नियमित निरीक्षण व अनुश्रवण करेंगे। औषधि केन्द्रों के फार्मेसिस्ट चिकित्सालय के नियमिति फार्मेसिस्ट की देखरेख में स्टाॅक रजिस्टर व एक्सपायरी रजिस्टर में नियमित अंकन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जन औषधि केन्द्रों में तैनात फार्मेसिस्टों का वैतन सीएमएस एवं पीएमएस के सत्यापन के उपरान्त ही आहरित किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि जनपद में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र चलाये जाएंगे, साथ ही पर्चेज तथा मोनिटरिंग कमेटी जिसमें सचिव रेडक्रॉस, संबंधित हॉस्पिटल के पीएमएस/सीएमएस, कोषाधिकारी, औषधि निरीक्षक, चीफ फार्मेसिस्ट, रेडक्रॉस सोसाइटी का एक सदस्य को शामिल हैं, ये कमेटी तीन दिन के भीतर बैठक कर दवाईयों की चेक लिस्ट बनाकर अनुमोदन लेना सुनिश्चित करे ताकि दवाईयों का पर्चेज़ आर्डर बीपीपीआई को दिया जा सके। श्री बंसल ने कहा कि जिन चिकित्सालयों में जन औषधि केन्द्र संचालित हैं, उन चिकित्सालयों में माइक द्वारा एनाउंसमेंट भी कराया जाए ताकि मरीजों को जन औषधि केन्द्र की जानकारी हो सके, साथ ही चिकित्सालय पर्ची पर भी जन औषधि केन्द्र की मोहर भी लगाई जाये।
अध्यक्ष रेडक्रॉस सोसाइटी एवं जिलाधिकारी सविन बंसल ने जनपद में पूर्व में संचालित 6 चिकित्सालयों में पीएम भारतीय जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे थे, उनमे कार्यरत फार्मेसिस्टों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। जन औषधि केंद्रों में जेनरिक दवाओं की खरीद सीधे बीपीपीआई से की जाए, खरीदी हुई दवाओं का नियमित ऑनलाइन व ऑफ लाइन अंकन अनिवार्य रूप से किया जाए। जन औषधि केंद्र में दवाओं की खरीद संबंधित चिकित्सालयों के चिकित्सा अधीक्षकों, चिकित्सकों व चीफ फार्मेसिस्टों से विचार विमर्श के उपरान्त ही खरीदी जाऐं। दवाइयाँ बीपीपीआई से सीधे खरीदी जाएँ तथा वेंडर को दवाईयों का पर्चेज ऑर्डर कतई नहीं दिया जाएगा।
बैठक में सचिव डाॅ.रश्मि पन्त, सीएमएस डाॅ.भागीरथी जोशी, एमएस सुशीला तिवारी चिकित्सालय डाॅ.अरूण जोशी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.टीके टम्टा, डाॅ.एमएम तिवारी, औषधि निरीक्षक मीनाक्षी बिष्ट, डाॅ.बीडी जोशी, डाॅ.अजय नैथानी, डाॅ.अरविन्द सहित जन औषधि केन्द्रों के फार्मेसिस्ट मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!