Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
मनोरंजन

धमकी के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, परिवार चिंतित

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान की फिल्म रेस 3 ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज़ होने वाली है, जिसके चलते सलमान खान इन दिनों सार्वजनिक स्थलों पर बहुत अधिक नजर आ रहे हैं। सलमान फिल्म के प्रचार और प्रसार में लगे हुए हैं। हालांकि उनको जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद परिवार चिंतित है और उन्होंने सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है, जिसे मुंबई पुलिस ने मान भी लिया है।

सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान के लिए अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, जो कि पहले भी थी। साथ ही उनके साथ सदैव अच्छे खासे बॉडीगार्ड्स उनकी सुरक्षा में उपस्थित रहते हैं। सलीम खान ने आगे कहा कि सलमान खान को मिल रही धमकी से उनका परिवार चिंतित नहीं है, बल्कि वह सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, जिसका हम ध्यान रख रहे हैं और हमें मुंबई पुलिस पर पूर्ण विश्वास है जो कि अपना काम बहुत ही अच्छे से कर रही है। सलीम खान ने आगे कहा कि यह कोई पहली बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी नहीं मिली है। इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकाया जा चुका है। सभी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्हें काम करने से कोई नहीं रोक रहा है।

गौरतलब है कि काले हिरण को मारने के आरोप में सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दे रखी है। काले हिरण को मारने को लेकर वो सलमान से काफी नाराज बताया जाता है। उसके एक शार्प शूटर ने सलमान खान के घर की मुंबई में रेकी भी की थी, जिसके बाद हैदराबाद पुलिस ने धर दबोचा था।

सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रेस 3 को लेकर चल रहे प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल हो रहे हैं। यह फिल्म 15 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!