Breaking News :
>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड

हरियाणा के श्रद्धालु को हाथी ने रौंदकर मारा

ऋषिकेश : राजा जी टाइगर रिजर्व के अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर हाथी ने हरियाणा से आए श्रद्धालुओं को दौड़ाया। इस दौरान एक बुजुर्ग श्रद्धालु को हाथी ने रौंदकर मार डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनीपत हरियाणा से कुछ श्रद्धालु जनपद पौड़ी के यमकेश्वर प्रखंड में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए गए थे। मंगलवार को यह सभी श्रद्धालु जब दर्शन कर चुके थे तो उन्होंने वापसी के लिए पैदल मार्ग चुना। नीलकंठ स्वर्ग आश्रम पैदल मार्ग पर जब यह श्रद्धालु झिलमिल गुफा के पास पहुंचे तो वहां पहले से जंगल में हाथी खड़ा था। हाथी की मौजूदगी से अनजान हरियाणा के यह 5 श्रद्धालु जब आगे बढ़े तो मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे हाथी ने इन का पीछा किया । सभी श्रद्धालुओं ने हाथी से बचने के लिए दौड़ लगाई। 5 श्रद्धालुओं में 4 स्वर्ग आश्रम पहुंच गए मगर इनमें शामिल एक श्रद्धालु किशन पुत्र शिवलाल 63 निवासी ग्राम मुंडलाना तहसील गोहाना सोनीपत हरियाणा जब नहीं पहुंचे तो बाकी लोगों ने राजाजी नेशनल पार्क की गौहरीगंज को सूचना की। गोहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मोहन नौटियाल ने बताया कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभाग की टीम को नीलकंठ पैदल मार्ग पर रवाना किया गया। स्वर्ग आश्रम बैराज से करीब 2 किलोमीटर ऊपर बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया। जिनकी पहचान उनके साथ आए श्रद्धालुओं द्वारा कर ली गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!